Begin typing your search...

'छात्र घर लौट जाएं, सोनम कुछ खा लो भाई...कहो तो मैं खाना भेज दूं; 24 घंटे के अंदर सलमान खान का दूसरा पोस्ट

जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन और NEET पेपर लीक विवाद के बीच अभिनेता सलमान खान ने लगातार दूसरे दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने छात्रों से अपने घर लौटने की अपील करते हुए भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेपर लीक के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे.

छात्र घर लौट जाएं, सोनम कुछ खा लो भाई...कहो तो मैं खाना भेज दूं; 24 घंटे के अंदर सलमान खान का दूसरा पोस्ट
X

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन और NEET पेपर लीक विवाद के बीच अभिनेता सलमान खान ने लगातार दूसरे दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने छात्रों से अपने घर लौटने की अपील करते हुए भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेपर लीक के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे. साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से भी अनशन समाप्त करने का आग्रह किया. 24 घंटे के अंदर सलमान खान ने दूसरी बार CJP प्रदर्शन और छात्रों के लेकर ट्वीट किया है.

सलमान खान ने क्या लिखा?

सलमान खान ने X पर लिखा कि छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए उन्हें और उनके परिवारों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पहले ही इस मुद्दे पर अपनी बात रख चुके हैं और उन्हें विश्वास है कि पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने लिखा कि छात्र अब अपने-अपने घर लौट जाएं और अपने माता-पिता को चिंता में न रखें.

सोनम वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील

सलमान खान ने अपने पोस्ट में सोनम वांगचुक को संबोधित करते हुए लिखा, "सोनम, अब हो गया भाई. इसे और आगे मत बढ़ाओ. अगर भविष्य में जरूरत पड़ी तो उसी जज़्बे के साथ फिर आवाज़ उठाना. फिलहाल कुछ खा लो. चाहो तो मैं अपने घर से खाना भेज देता हूं."

दूसरी बार किया पोस्ट

यह 24 घंटे के भीतर सलमान खान का दूसरा पोस्ट है. इससे पहले भी उन्होंने छात्रों की सुरक्षा और शिक्षा को प्राथमिकता बताते हुए आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. अब एक बार फिर उन्होंने शांतिपूर्ण समाधान और संवाद की जरूरत पर जोर दिया है.

जंतर-मंतर पर जारी है आंदोलन

गौरतलब है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन जारी है. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और कई सार्वजनिक हस्तियां भी छात्रों के समर्थन में अपनी राय रख रहे हैं. इसी बीच सोनम वांगचुक के अनशन को समाप्त कराने की अपीलें भी लगातार सामने आ रही हैं.

salman khan
अगला लेख