Begin typing your search...

आउटसाइडर नहीं है Sharvari Wagh, फैमिली बैकग्राउंड से बड़े-बड़े स्टार्स को देती है टक्कर; इस पूर्व सीएम से है कनेक्शन

'मुंज्या', 'महाराज' और 'वेदा' जैसी फिल्मों से चर्चा में आईं शर्वरी वाघ आज बॉलीवुड की सबसे तेजी से उभरती एक्ट्रेस में शामिल हैं. कम लोग जानते हैं कि उनका संबंध महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के परिवार से है.

आउटसाइडर नहीं है Sharvari Wagh, फैमिली बैकग्राउंड से बड़े-बड़े स्टार्स को देती है टक्कर; इस पूर्व सीएम से है कनेक्शन
X
( Image Source:  Instagram: sharvari )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय5 Mins Read

Updated on: 19 Jun 2026 11:54 AM IST

बॉलीवुड में इन दिनों प्यारी सी स्माइल, शानदार एक्टिंग और बेहतरीन डांस मूव्स से थिएटर्स से लेकर सोशल मीडिया तक तहलका मचा रखा है. हम बात कर रहे हैं शर्वरी वाघ (Sharvari Wagh) की. आज जब फिल्म इंडस्ट्री में 'नेपोटिज्म' वर्सेज 'आउटसाइडर' की बहस अपने पीक पर है, तब शर्वरी ने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड या गॉडफादर के अपनी एक ऐसी अलग पहचान बना ली है, जिसे देखकर इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार किड्स के पसीने छूट रहे हैं. 'मुंज्या' (Munjya), 'महाराज' (Maharaj) और 'वेदा' (Vedaa) जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली शर्वरी वाघ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि खुद को 'आउटसाइडर' कहने वाली शर्वरी का बैकग्राउंड असल में कितना दमदार है? उनका कनेक्शन किसी फिल्मी खानदान से तो नहीं, लेकिन देश के एक बेहद ऐतिहासिक परिवार से जरूर है.


मुंबई में जन्मी और पली-बढ़ी शर्वरी वाघ भले ही फिल्मी दुनिया के लिए एक नया नाम हों, लेकिन उनका फैमिली बैकग्राउंड बेहद स्ट्रांग है. शर्वरी का जन्म 14 जून 1996 को हुआ था. शर्वरी वाघ का सबसे बड़ा और दिलचस्प कनेक्शन उनके नानाजी से जुड़ा है. शर्वरी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज दिवंगत नेता मनोहर जोशी (Manohar Joshi) की नातिन हैं. मनोहर जोशी शिवसेना के प्रमुख नेताओं में से एक थे और उन्होंने देश के लोकसभा अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थी. इस लिहाज से देखा जाए तो शर्वरी का ताल्लुक महाराष्ट्र के एक बेहद प्रभावशाली राजनीतिक घराने से है. हालांकि, शर्वरी ने कभी भी अपने परिवार के इस बड़े नाम का इस्तेमाल बॉलीवुड में एंट्री पाने के लिए नहीं किया. उन्होंने हमेशा खुद को एक आउटसाइडर की तरह ही ट्रीट किया और कैमरे के पीछे से अपने करियर की शुरुआत की. वहीं उनके शैलेश वाघ पिता रियल-स्टेट के जाने माने बिजनेसमैन है. वह शैलेश ग्रुप के चेयरपर्सन है. इसके अलावा शर्वरी की मां नम्रता वाघ आर्टिटेक है.


शर्वरी को एक्टिंग का शौक बचपन से था, लेकिन वे जानती थी कि बिना किसी फिल्मी गॉडफादर के इस ग्लैमरस दुनिया में पैर जमाना आसान नहीं होगा. इसलिए, उन्होंने सीधे एक्टिंग में हाथ आजमाने के बजाय फिल्म मेकिंग की बारीकियों को सीखने का फैसला किया. मात्र 16-17 साल की उम्र में शर्वरी ने सेट पर काम करना शुरू कर दिया था. उन्होंने लव रंजन की सुपरहिट फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2', संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी बड़ी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर (AD) काम किया. सेट पर पसीना बहाने के साथ-साथ शर्वरी लगातार एक्टिंग के लिए ऑडिशन्स भी दे रही थी. कई सालों के रिजेक्शन और कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार उनकी किस्मत का दरवाजा खुला.


साल 2020 में शर्वरी वाघ ने कबीर खान की वेब सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी- आजादी के लिए' से अपना डिजिटल डेब्यू किया. इस सीरीज में माया के किरदार में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया. शर्वरी की प्रतिभा को पहचानते हुए बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स ने उन्हें अपनी टैलेंट विंग में शामिल कर लिया. साल 2021 में आई फिल्म 'बंटी और बबली 2' से शर्वरी ने अपना बड़ा बॉलीवुड डेब्यू किया. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों ने माना कि इस नई लड़की में स्क्रीन प्रेजेंस और एक्टिंग का गजब का हुनर है। इस फिल्म के लिए उन्हें 'फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू' का अवॉर्ड भी मिला.


शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद, हालिया समय शर्वरी वाघ के लिए किसी सुनहरे सपने जैसा साबित हुआ है. उन्होंने बैक-टू-बैक ऐसी फिल्में दी हैं, जिन्होंने उन्हें बॉलीवुड की टॉप लीग में लाकर खड़ा कर दिया है. दिनेश विजान के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म 'मुंज्या' शर्वरी के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई. इस लो-बजट फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके सबको चौंका दिया. फिल्म के गाने 'तरस' में शर्वरी के सिजलिंग डांस मूव्स ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी और वे रातों-रात नेशनल क्रश बन गईं.


आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'महाराज' में शर्वरी ने एक छोटा लेकिन बेहद लेकिन प्रभावशाली कैमियो किया. उनकी चुलबुली और दमदार एक्टिंग ने मुख्य कलाकारों के बीच भी अपनी एक अलग छाप छोड़ी. निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेदा' में शर्वरी ने टाइटल रोल निभाया. जॉन अब्राहम जैसे बड़े एक्शन स्टार के सामने शर्वरी ने जिस तरह का इंटेंस और पावर-पैक परफॉर्मेंस दिया, उसने यह साबित कर दिया कि वे सिर्फ ग्लैमरस रोल तक सीमित नहीं हैं. हाल ही में शर्वरी को इम्तियाज़ अली की 'मैं वापस आऊंगा' में देखा गया. इसके अलावा उन्हें 'अल्फा' में नजर आने वाली है यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की सबसे बड़ी फिल्म है. जिसमें वह आलिया भट्ट और बॉबी देओल के साथ पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी.

bollywood
अगला लेख