Begin typing your search...

कृतिका मलिक फिर से प्रेग्नेंट! क्या छठी बार पिता बनेंगे यूट्यूबर Armaan Malik, किस पत्नी से कितने बच्चे?

यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में दिए अपने डाइवोर्स वाले बयान के बाद अब यूट्यूबर के घर में फिर से खुशियां आने वाली हैं. खुद अरमान ने बताया कि उनका बेटा जैद बड़ा भाई बनने वाला है.

Armaan Malik
X

छठी बार पिता बनेंगे यूट्यूबर Armaan Malik

हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 19 Jun 2026 11:17 AM IST

यूट्यूबर अरमान मलिक का परिवार एक बार फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है, जिसमें अरमान अपने बेटे जैद से कहते नजर आते हैं कि वह जल्द ही बड़ा भाई बनने वाला है. इसके बाद कैमरा कृतिका मलिक की तरफ घूमता है और वह शर्माने लगती हैं.

अगर यह खबर सच साबित होती है, तो अरमान मलिक छठी बार पिता बन सकते हैं. फिलहाल उनके पांच बच्चे हैं. ऐसे में फैंस अब यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि क्या मलिक परिवार में सचमुच एक और नन्हा मेहमान आने वाला है या फिर यह सिर्फ एक मजाकिया वीडियो का हिस्सा था. हालांकि, लोग इस खबर को सुनने के बाद उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं.

कृतिका है दूसरी बार प्रेग्नेंट?

सोशल पर वायरल वीडियो में अरमान मलिक अपने बेटे जैद को बोलते हुए नजर आते हैं कि 'बताओ तुम्हारे कितने भाई-बहन होंगे. इसके बाद वह कहते हैं जैद बड़ा भाई बनने वाला है. घर में खुशियां ही खुशियां है. इस पर कैमरा कृतिका मलिक पर घूमता है और शर्मा रही होती हैं. इतना ही नहीं, इस पर पायल कहती हैं कि मुझे समझ नहीं आ रहा था कि यह मोटी क्यों हो रही है.'

किस पत्नी से कितने बच्चे?

अगर परिवार की बात करें तो अरमान मलिक पहले से ही पांच बच्चों के पिता हैं. उनकी पहली पत्नी पायल मलिक से चिरायु, तूबा, अयान और एक बेटी हैं. वहीं दूसरी पत्नी कृतिका मलिक और अरमान का एक बेटा जैद है. ऐसे में अगर कृतिका प्रेग्नेंट हैं, तो यह अरमान के परिवार में छठे बच्चे की एंट्री होगी.

फैंस कर रहे ट्रोल

इस खबर के बाद लोग अरमान मलिक को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. किसी का कहना है कि आधी जनसंख्या तो ये लोग बढ़ा रहे हैं. वहीं, दूसरे यूजर ने कहा ' इनका जब कंटेंट खत्म हो जाता है, तब इनके बच्चे हो जाते हैं.'फिलहाल सच्चाई क्या है, यह तो आने वाले दिनों में ही साफ होगा, लेकिन इतना तय है कि मलिक परिवार एक बार फिर इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है.

इसके अलावा, हाल ही में अरमान मलिक ने कहा था कि अगर पत्नी सज-संवरकर नहीं रहेगी, तो उसे पति प्यार कैसे करेगा, वो तो तलाक ही देगा. यूट्यूबर के इस बयान के चलते भी उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था.

अगला लेख