Begin typing your search...

Shakira का भारत कॉन्सर्ट पोस्टपोन: फैंस को झटका, टिकट रिफंड का ऐलान, जानें नई अपडेट

ग्रैमी विजेता Shakira का भारत में होने वाला कॉन्सर्ट सुरक्षा कारणों से पोस्टपोन कर दिया गया है. टिकट खरीदारों को पूरा रिफंड मिलेगा, जबकि नई तारीखों का इंतजार जारी है.

shakira india concert 2026 postponed refund new dates mumbai delhi
X
( Image Source:  Instagram: shakira )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Published on: 22 March 2026 12:03 PM

ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं विश्व प्रसिद्ध पॉप सिंगर शकीरा का भारत में होने वाला कॉन्सर्ट अब टल गया है. फैंस इसकी घोषणा के बाद से बहुत एक्साइटेड थे, क्योंकि यह 2007 के बाद उनका भारत में पहला बड़ा कॉन्सर्ट था. लेकिन अब ऑर्गनाइजर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया है कि यह कॉन्सर्ट फिलहाल पोस्टपोन कर दिया गया है.

क्यों टला कॉन्सर्ट?

ऑर्गनाइजर्स ने कहा है कि मौजूदा जियो-पॉलिटिकल हालात) और क्षेत्र में चल रहे तनाव के कारण यह फैसला लिया गया है. खास तौर पर ईरान-इजराइल और अमेरिका से जुड़े संघर्ष की वजह से सुरक्षा को लेकर चिंता है. उन्होंने साफ कहा कि फैंस, आर्टिस्ट और पूरी प्रोडक्शन टीम की सुरक्षा सबसे पहले है. इसलिए कॉन्सर्ट को अगले नोटिस तक टाल दिया गया है. अभी कोई नई तारीख नहीं बताई गई है. यह कॉन्सर्ट Feeding India Concert 2026 के तहत हो रहा था, जो Zomato के District प्लेटफॉर्म और Feeding India नाम के नॉन-प्रॉफिट संगठन के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा था. इसका मकसद बच्चों के पोषण और भूख मुक्त भारत के लिए फंड जुटाना भी था.

कब-कब और कहां होना था?

मुंबई: 10 और 11 अप्रैल 2026 (महालक्ष्मी रेसकोर्स में)

दिल्ली: 15 अप्रैल 2026 (जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में)

फैंस ने टिकट्स के लिए खूब उत्साह दिखाया था और टिकट्स जल्दी बिक गए थे

टिकट्स का क्या होगा?

ऑर्गनाइजर्स ने अच्छी खबर दी है कि जिन लोगों ने टिकट खरीदे थे, उन्हें पूरा रिफंड मिलेगा. यह रिफंड उसी तरीके से होगा, जिससे पेमेंट किया था. रिफंड 5-7 वर्किंग दिनों में हो जाएगा. वे शकीरा की टीम के साथ मिलकर नई डेट्स तय करने की कोशिश कर रहे हैं.

फैंस की निराशा और गुस्सा

सोशल मीडिया पर फैंस बहुत दुखी हैं. कई लोगों ने कमेंट्स में लिखा, 'मेरा दिल टूट गया है, 'बहुत इंतजार कर रहा था.'फ्लाइट और होटल का पैसा कौन भरेगा?.' एक ने कहा, 'क्या हमारी दूसरी बुकिंग्स के नुकसान की भरपाई भी होगी?.' कई फैंस ने ऑर्गनाइजर्स से सवाल भी किए कि क्या सिर्फ टिकट का पैसा लौटेगा या ट्रैवल खर्च भी कवर होगा?.

पहले भी ऐसा हुआ

बता दें कि इसी वजह से हाल ही में कान्ये वेस्ट (Ye) का भी भारत में कॉन्सर्ट टल गया था. उनका शो 29 मार्च को दिल्ली में होना था, लेकिन अब इसे 23 मई 2026 तक टाल दिया गया है. ऐसे में लग रहा है कि क्षेत्र में चल रहे तनाव की वजह से कई इंटरनेशनल इवेंट्स प्रभावित हो रहे हैं. शकीरा के फैंस अब बस इंतजार कर रहे हैं कि कब नई डेट्स आएंगी और उनका सपना पूरा होगा. उम्मीद है कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा और शकीरा भारत में धमाल मचाएंगी.

अगला लेख