20 साल बाद भारत में Shakira का धमाका, कहां होंगे सिंगर के कॉन्सर्ट, फ्रंट रो के लिए खर्च करने पड़ेंगे इतने पैसे
पॉप म्यूजिक की दुनिया की मशहूर सिंगर Shakira एक बार फिर भारत में अपने लाइव कॉन्सर्ट से धमाल मचाने वाली हैं. सिंगर के कॉन्सर्ट की शुरुआती टिकट भी काफी महंगी है.
Shakira Concert: करीब 20 साल बाद पॉप म्यूजिक की दुनिया की सुपरस्टार शकीरा भारत में धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं. जैसे ही उनके कॉन्सर्ट की खबर सामने आई, फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. ‘Waka Waka’ और ‘Hips Don’t Lie’ जैसे सुपरहिट गानों से दुनियाभर में पहचान बनाने वाली शकीरा की भारत में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, यही वजह है कि उनके आने की खबर ने म्यूजिक लवर्स की धड़कनें बढ़ा दी हैं.
खास बात यह है कि इस कॉन्सर्ट को देखने के लिए लोग अभी से टिकट लेने की प्लानिंग कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शकीरा को फ्रंट रो से लाइव देखने के लिए आपको कितनी बड़ी रकम खर्च करनी पड़ सकती है? टिकट की कीमतें सुनकर शायद आप भी हैरान रह जाएं.
कब और कहां होगा शकीरा का कॉन्सर्ट?
शकीरा भारत में दो बड़े शहरों में लाइव परफॉर्म करने वाली हैं. उनका पहला कॉन्सर्ट मुंबई में 10 और 11 अप्रैल को होस्ट किया जाएगा. यह इवेंट मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में होगा. इसके बाद शकीरा 15 अप्रैल को दिल्ली में भी बड़ा शो करेंगी. दिल्ली का कॉन्सर्ट जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा. यह भारत में उनका पहला बड़ा लाइव परफॉर्मेंस होगा, क्योंकि इससे पहले वह 2007 में अपने ‘Oral Fixation Tour’ के दौरान यहां आई थीं.
कितने रुपये से शुरू हो रही है टिकट की कीमत?
शकीरा के इस कॉन्सर्ट के टिकट पहले ही बिक्री के लिए फैंस में इन्हें खरीदने की जबरदस्त होड़ देखने को मिल रही है. दिलचस्प बात यह है कि इस शो के सबसे शुरुआती टिकट भी काफी महंगे रखे गए हैं. कॉन्सर्ट के जनरल एडमिशन टिकट की कीमत लगभग 6,000 रुपये से शुरू होती है. यानी अगर आप सिर्फ एंट्री टिकट लेना चाहते हैं, तब भी आपको अच्छी-खासी रकम खर्च करनी पड़ेगी.
फ्रंट रो वाली सीट के लिए कितने देने होंगे पैसे?
अगर आप इस कॉन्सर्ट को फ्रंट रो से देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको काफी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. सबसे महंगा ‘HSBC Starstruck Lounge’ पास है, जिसकी कीमत करीब 32,000 रुपये तक जाती है. इस महंगे टिकट के साथ लोगों को कई खास सर्विस भी दी जाती हैं. इसमें बेहतर व्यूइंग एरिया, लाउंज एक्सेस, अलग एंट्री गेट और प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी जैसी सुविधाएं शामिल होती हैं.
अलग-अलग कैटेगरी में मिलेंगे टिकट
इस कॉन्सर्ट के टिकट अलग-अलग कैटेगरी में रखे गए हैं, ताकि लोग अपने बजट के हिसाब से टिकट ले सकें. प्लैटिनम लाउंज के टिकट की कीमत लगभग 24,500 रुपये है. वहीं वीआईपी सेक्शन में बैठकर कॉन्सर्ट देखने के लिए करीब 14,500 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं. इन टिकटों के अलावा बुकिंग फीस और डिलीवरी चार्ज भी अलग से देना होता है, जिससे कुल कीमत और बढ़ जाती है. ऐसे में साफ है कि शकीरा का यह कॉन्सर्ट भारत में म्यूजिक फैंस के लिए एक बड़ा और खास इवेंट बनने वाला है.




