Begin typing your search...

मेरी इज्जत किसी की मोहताज नहीं... 634 करोड़ के घोटाले में आया नाम तो भड़कीं Shabana Shajahan, एक्ट्रेस ने कैसे किया अपना बचाव?

634 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में नाम आने के बाद टीवी एक्ट्रेस शबाना शाहजहां आर्यन ने सोशल मीडिया पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है. एक्ट्रेस ने उनके नाम से फैल रही गलत खबरों और अश्लील मीम्स पर भी गुस्सा जताया. उन्होंने कहा कि कोई भी उनकी इज्जत छीन नहीं सकता.

shabana shajahan aryan
X

634 करोड़ के घोटाले में नाम जुड़ने पर भड़कीं टीवी एक्ट्रेस शबाना शाजहान

( Image Source:  instagram: @its_shabana_ )

634 करोड़ रुपये के घोटाले में नाम सामने आने के बाद टीवी एक्ट्रेस शबाना शाहजहां आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है. एक्ट्रेस ने इस मामले से किसी भी तरह का संबंध होने से साफ इनकार किया है. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ झूठी बातें फैलाई जा रही हैं. शबाना ने उन लोगों पर भी नाराजगी जताई है, जो बिना किसी सबूत के उनका नाम इस मामले से जोड़ रहे हैं.

शबाना का गुस्सा सिर्फ आरोपों को लेकर नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बनाए जा रहे अश्लील मीम्स और आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भी है. उन्होंने कहा कि किसी को उनकी इज्जत पर सवाल उठाने या उसे ठेस पहुंचाने का हक नहीं है. एक्ट्रेस ने साफ शब्दों में कहा कि उनकी इज्जत किसी की मोहताज नहीं है और उनका परिवार सच्चाई जानता है.

'मेरी इज्जत देने या छीनने का हक किसी को नहीं'

शबाना ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर सवाल उठाया कि आखिर किस आधार पर उनका नाम इस मामले से जोड़ा जा रहा है. उनका कहना है कि कई सोशल मीडिया पेज बिना किसी ठोस कारण या जानकारी के एक जैसे दावे और कैप्शन शेयर कर रहे हैं. एक्ट्रेस ने खास तौर पर उन पोस्ट पर आपत्ति जताई, जिनमें उनके लिए यौन संकेतों वाली भाषा और शर्मिंदा करने वाले मीम्स का इस्तेमाल किया गया है. उन्होंने इसे एक व्यक्ति के सम्मान और गरिमा पर हमला बताया.

शबाना ने यह भी सवाल किया कि अगर भविष्य में ये आरोप गलत साबित होते हैं, तो क्या इन्हें फैलाने वाले लोग उसी तरह सार्वजनिक रूप से अपनी गलती सुधारेंगे? उन्होंने साफ कहा कि उनका परिवार सच्चाई जानता है और उन्हें अपनी गरिमा साबित करने के लिए किसी की मंजूरी की जरूरत नहीं है.

क्या है 634 करोड़ रुपये का घोटाला?

यह पूरा विवाद तमिलनाडु के पूर्व मंत्री केएन नेहरू से जुड़े कथित कैश-फॉर-जॉब्स मामले के बीच सामने आया है. आरोप है कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से बड़ी रकम ली गई. इस मामले में मद्रास हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (DVAC) ने करीब 25 ठिकानों पर तलाशी ली है. इस मामले में टीवी एक्ट्रेस जननी अशोक कुमार का नाम भी सोशल मीडिया पर उछाला गया था. उन्होंने भी हाल ही में इन आरोपों से अपना कोई संबंध होने से इनकार किया था.

कौन हैं शबाना शाहजहां आर्यन?

शबाना तमिल टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं. उन्हें सीरियल 'सेम्बरुथी' में पार्वती के किरदार से खास पहचान मिली. इसके अलावा वह 'मिस्टर मनैवी' में अंजलि और 'पुलिस पुलिस' में ललितांबिका के रोल में नजर आ चुकी हैं. केरल में जन्मीं शबाना ने तमिल और मलयालम टेलीविजन दोनों में काम किया है. उन्होंने अभिनेता आर्यन (वेलु लक्ष्मणन) से चेन्नई में शादी की थी.

अगला लेख