Begin typing your search...

गाड़ी बेची, रिकवरी एजेंट की गालियां सुनीं... साराभाई वर्सेज साराभाई के राजेश कुमार ने बताया अपना संघर्ष

राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने बुरे दौर से गुजरने के बाद भी खुद को डिप्रेशन में नहीं जाने दिया. आने वाले दिनों में वो जल्द ही फिल्म Ohh MY Dog में नजर आएंगे.

गाड़ी बेची, रिकवरी एजेंट की गालियां सुनीं... साराभाई वर्सेज साराभाई के राजेश कुमार ने बताया अपना संघर्ष
X
( Image Source:  Instagram: Rajesh Kumar )

साल 2004 में आने वाले शो 'साराभाई वर्सेज साराभाई' के रोसेश साराभाई यानि एक्टर राजेश कुमार ने अपने मुश्किल दौर पर खुल कर बात की. उन्होंने जिंदगी में एक बड़ा फैसला लिया कि वह एक्टिंग छोड़कर खेतीबाड़ी करेंगे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. एक्टर ने बताया कि कर्ज न चुका पाने के कारण उन्हें अपनी कार बेचनी पड़ी और क्रेडिट कार्ड रिकवरी एजेंटों की बदसलूकी भी झेलनी पड़ी.

स्क्रीन से बात करते हुए राजेश ने बताया कि कैसे एक्टिंग छोड़कर खेती करने के उनके फ़ैसले की वजह से 42 साल की उम्र में उनकी माली स्थिति खराब हो गई. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह सब भगवान के प्लान का हिस्सा था. हुआ यह कि, जब मेरा करियर अपने चरम पर था, बहुत से लोग कहेंगे तब 42 साल की उम्र में मैंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया. मैंने खेती शुरू की और सब कुछ गंवा दिया.''

फिर 2022 में मैं एक्टिंग में लौट आया. उन पांच सालों ने मुझे एक इंसान के तौर पर बदल दिया. मैं ज्यादा रीयल और जमीन से जुड़ा हुआ इंसान बन गया. मेरा मतलब है कि मुझे दुख की गहराई समझ आई कि एक इंसान कितना दर्द सह सकता है और जब आपके पास कुछ न बचे, तो कितना अपमान महसूस होता है.

राजेश ने माना कि जब उन्हें अपनी कार बेचनी पड़ी और क्रेडिट कार्ड रिकवरी एजेंटों की बदसलूकी का सामना करना पड़ा, तो वे जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजरे. हालांकि, उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात के बावजूद उन्होंने खुद को कभी डिप्रेशन में नहीं जाने दिया. उन मुश्किल भरे सालों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने ऐसे पल भी देखे हैं जब क्रेडिट कार्ड रिकवरी एजेंट नीचे वॉचमैन के केबिन में फोन करके मुझे गालियां देता था, क्योंकि मेरे पास पैसे चुकाने के लिए पैसे नहीं थे. मैंने अपनी कार बेच दी.

राजेश ने बताय कि उनके पास जो आखिरी गाड़ी थी, वह एक 'इको कार' थी. उसे नासिक में अपने किसानों को सौंप दिया क्योंकि मैं उन्हें पैसे नहीं दे पा रहा था. मैंने बहुत मुश्किल दौर देखा है लेकिन इन सबके बावजूद, मैंने कभी भी खुद को डिप्रेशन, एंग्जायटी या किसी भी तरह की नकारात्मक सोच में नहीं डूबने दिया. पिछले चार-पांच सालों से मुझे जो सीख मिली है, वही सबसे बड़ी बात है. यह अनुभव बहुत ही शानदार रहा है.

राजेश 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में रोशेश साराभाई का मशहूर किरदार निभाने के लिए सबसे ज्यादा पापुलर हुए. हालांकि, हाल के सालों में इस एक्टर ने उस छवि से आगे बढ़ने के लिए सोच-समझकर अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. उनकी वेब सीरीज 'ये मेरी फैमिली' को दर्शकों से काफी सराहना मिली. राजेश ने सईयारा, है जवानी तो इश्क होना है, निशांची और कई अन्य फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाई हैं. राजेश जल्द ही oh my dog में नजर आएंगे.

अगला लेख