Begin typing your search...

Meri nalayak aulaad... बादशाह नाम से लेकर Brown Rang पर फिर जंग, क्या हनी सिंह ने किया ऐसा कमेंट

समय रैना के नए बोनस एपिसोड का एक छोटा सा हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है. शो में उन्होंने बादशाह के सामने हनी सिंह का नाम लेते हुए ‘Brown Rang’ पर मजेदार अंदाज में गाना गाया. इसके बाद दर्शकों ने इसे दोनों रैपर्स के पुराने मतभेद से जोड़ना शुरू कर दिया.

Meri nalayak aulaad... बादशाह नाम से लेकर Brown Rang पर फिर जंग, क्या हनी सिंह ने किया ऐसा कमेंट
X
( Image Source:  instagram: @badshah.originals )

कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने मजाकिया अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. उनके शो India's Got Latent के एक बोनस एपिसोड में उन्होंने रैपर बादशाह के सामने ऐसा गाना गाया, जिसे सुनकर दर्शकों की हंसी छूट गई. समय ने गाने के बीच में कहा, “Yo Yo Honey Singh का Fan हूं मैं…” और इसके बाद ‘Brown Rang’ का भी जिक्र किया. सोशल मीडिया पर इस क्लिप के सामने आते ही लोग इसे बादशाह पर मजेदार तंज के तौर पर देखने लगे.

बादशाह और यो यो हनी सिंह के बीच पुराना विवाद किसी से छिपा नहीं है. दोनों कभी एक साथ काम कर चुके हैं, लेकिन बाद में गानों और क्रेडिट को लेकर उनके बीच मतभेद सामने आए. ऐसे में समय रैना का हनी सिंह और ‘Brown Rang’ का जिक्र करना लोगों को सीधे इसी पुराने विवाद की याद दिला रहा है. खास बात यह है कि इसी एपिसोड में बादशाह से उनके नाम को लेकर भी सवाल हुआ, जिसके बाद दोनों रैपर्स की एक पुरानी क्लिप फिर वायरल हो गई.

क्या समय रैना ने बादशाह को किया Roast?

10 अगस्त 2026 को रिलीज हुए इस बोनस एपिसोड में एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस के बाद समय रैना ने माइक संभाला. पहले उन्होंने माइक को लेकर मजाक किया और फिर अचानक गाना शुरू कर दिया. समय ने गाया,“Yo Yo Honey Singh ka fan hoon main”. इसके बाद उन्होंने कुछ और मजेदार लाइनें जोड़ते हुए कहा, “Mere saare ang dekho, gana Brown Rang dekho.”समय की इन लाइनों पर दर्शकों की हंसी छूट गई. हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों ने इस परफॉर्मेंस को सिर्फ एक सामान्य मजाक नहीं माना. कई दर्शकों ने इसे बादशाह और हनी सिंह के बीच लंबे समय से चले आ रहे मतभेदों पर अप्रत्यक्ष तंज के तौर पर देखा.

‘Brown Rang’ पर क्यों जुड़ता है Honey-Badshah विवाद?

हनी सिंह और बादशाह कभी हिप-हॉप ग्रुप Mafia Mundeer का हिस्सा रहे थे. दोनों के बीच दोस्ती खत्म होने के बाद कई गानों के क्रेडिट और म्यूजिक को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं. ‘Brown Rang’ भी इसी विवाद का अहम हिस्सा रहा है. बादशाह का दावा रहा है कि गाने के बोल उन्होंने लिखे थे, जबकि इसके बीट्स हनी सिंह से जुड़े थे. जुलाई 2025 में यह पुराना विवाद उस समय फिर सुर्खियों में आया, जब बादशाह ने हनी सिंह से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट पर सिर्फ “Credits” लिखा था.

क्यों फिर से वायरल हुआ पुराना वीडियो?

इसी बोनस एपिसोड में समय रैना ने बादशाह से उनके नाम की कहानी भी पूछी. बादशाह ने बताया कि उन्होंने अपना स्टेज नेम खुद चुना था. लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों रैपर्स की पुरानी बातचीत का एक वीडियो वायरल होने लगा, जिसमें हनी सिंह के नाम से जुड़ा अलग दावा सामने आया था. वीडियो पर हनी सिंह ने भी कमेंट करते हुए लिखा, “Meri nalayak aulaad”, जिसने पूरे मामले को फिर चर्चा में ला दिया.

कौन कौन से चेहरे दिखे Bonus Episode में ?

India's Got Latent Season 2 के इस दूसरे बोनस एपिसोड में बादशाह के साथ होस्ट और लेखक हार्ष लिम्बाचिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सौरव जोशी और कॉमेडियन रजत सूद नजर आए. शो के नियमित एपिसोड जहां तय अंतराल पर आते हैं, वहीं बोनस एपिसोड अलग-अलग समय पर जारी किए जा रहे हैं. पहला बोनस एपिसोड 27 जुलाई को रिलीज हुआ था, जिसमें राघव जुयाल, निहारिका एनएम, रोहन जोशी और मुनव्वर फारूकी नजर आए थे.

अगला लेख