Crime patrol को होस्ट करेंगे Ajay Devgn, अनूप सोनी-साक्षी तंवर से लेकर आशुतोष राणा तक, अब तक कौन-कौन रहा एंकर
सोनी टीवी पर आने वाले शो क्राइम पेट्रोल के नए सीजन को अजय देवगन होस्ट करने वाले हैं. इससे पहले के सीजन को एंकर करने वालो में दिवाकर पुंडीर, शक्ति आनंद, अनूप सोना, साक्षी तंवर, संजीव त्यागी, सोनाली कुलकर्णी आदि कई नाम शामिल हैं.
सोनी टीवी पर आने वाले शो क्राइम पेट्रोल का नया सीजन अजय देवगन होस्ट करेंगे. सोनी की जगह शो की मेजबानी करने की खबरें सामने आने के कुछ घंटों बाद ही देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक टीजर साझा करके शो से जुड़ने की बात पर मोहर लगा दी. शो 31 अगस्त से टीवी पर आएगा. हालांकि समय अभी कंफर्म नहीं किया गया है.
प्रोमों में अजय कह रहे हैं, 'बचपन में हमें अक्सर अजनबियों से बात न करने और रात को घर में ताला लगाने की सीख दी जाती है, लेकिन आजकल कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिनमें अपराध किसी अजनबी ने नहीं बल्कि किसी करीबी ने किया है. उन्हें हमारे घर का रास्ता पता होता है और कभी-कभी चाबी भी उनके पास होती है. यह चौंकाने वाला है. इस बार, क्राइम पेट्रोल में, हम ऐसे ही मामलों को सामने लाना चाहते हैं जिन्होंने पूरे देश को झकझोर दिया है. हमें डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि यह समझना होगा कि ऐसा आज भी हो रहा है. क्राइम पेट्रोल के नए सीजन में मैं ऐसे ही कुछ मामलों में आपके साथ रहूंगा.'
हालांकि यह पहली बार है जब अजय देवगन टीवी पर किसी काल्पनिक रियलिटी शो की मेजबानी करते नजर आएंगे, लेकिन अपने इस फैसले के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने एक प्रेस स्टेटमेंट में कहा, "क्राइम पेट्रोल जैसे शो से जुड़ना मेरे प्रशंसकों और दर्शकों के प्रति एक जिम्मेदारी जैसा लगता है. इस शो ने अपराध की कहानियों को समझने और दर्शकों में जागरुकता पैदा करने की एक मिसाल कायम की है, जिससे वे अपने आसपास के लोगों और जिनसे वे बातचीत करते हैं और जिन पर भरोसा करते हैं, उनके प्रति अधिक सतर्क रहने के लिए प्रेरित होते हैं. जैसा कि हम उन मामलों से प्रेरित कुछ कहानियों को सामने ला रहे हैं जिन्होंने देश को झकझोर दिया है, मुझे उम्मीद और विश्वास है कि मैं दर्शकों को इन कहानियों को भय के बजाय सावधानी से समझने में मदद और मार्गदर्शन कर सकता हूं.'
शो के सबसे पहले होस्ट थे दिवाकर पुंडीर जिन्होंने साल 2003 से 2004 के अंत तक शो को होस्ट किया. इन्होंने सीजन 1 को होस्ट किया था.
दूसरे नंबर पर एक्टर शक्ति आनंद ने साल 2004-2006 तक शो होस्ट किया. इन्होंने पहले सीजन में काम किया.
इसके बाद आए अनूप सोनी और साक्षी तंवर ने मिलकर 2010 का सीजन होस्ट किया. हालांकि अनूप ने साल 2018 और 2019 का सीजन भी होस्ट किया. अनूप ने क्राइम पेट्रोल दस्तक और सतर्क दोनों होस्ट किए.
इसके बाद कुछ समय के लिए संजीव त्यागी होस्ट रहे. इन्होंने साल 2017-18 का सीजन होस्ट किया . काफी कम समय के लिए ये एंकर रहे.
महिलाओं की बात करें तो विशेष सीरिज के सोनाली कुलकर्णी आई थी जिन्होंने साल 2020 से 2021 तक होस्ट किया
दिव्यांका त्रिपाठी ने शो होस्ट किया. इन्होंने 2019-21 तक शो होस्ट किया. इन्होंने काफी कम एपिसोड्स की मेजबानी की
रेणुका साहाणे ने साल 2021 में शो होस्ट किया गुमराह सतर्क बचपन की सीरीज को होस्ट किया.
फिर आशुतोष राणा ने यह जिम्मेदारी संभाली इन्होंने साल 2021-2022 तक शो होस्ट किया.
नकुल मेहता ने साल 2024 में शो होस्ट किया. अब 2026 में नया सीजन अजय देवगन लेकर आ रहे हैं.
नकुल ने युवाओं से जुड़े क्राइम और मुद्दों की सीरीज के एपिसोड्स किए थे. साल 2025 में भी इन्होंने कुछ एपिसोड्स होस्ट किए.




