Begin typing your search...

झारखंड प्रोटेस्ट पर BJP हुई एग्रेसिव, प्रियंका गांधी के सामने सांसद बोले- राहुल गांधी शर्म करो, कांग्रेस नेता ने दिया ये जवाब- देखें वीडियो

झारखंड में स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों पर चलाई गई लाठी को लेकर संसद के बाहर भाजपा-एनडीए सांसदों ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान प्रियंका गांधी ने सत्तापक्ष के सांसदों को जवाब भी दिया.

Parliament BJP NDA protest
X

Parliament BJP NDA protest

( Image Source:  ANI )

झारखंड के रांची में JPSC-JSSC पेपर लीक विवाद को लेकर पिछले कई दिनों से छात्र प्रोटेस्ट कर रहे हैं. बीते दिन छात्रों ने झारखंड विधानसभा का घेराव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज, वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोल दागे गए. दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर हुए प्रोटेस्ट के बाद ये छात्रों का दूसरा बड़ा विरोध-प्रदर्शन है, लेकिन झारखंड प्रोटेस्ट को लेकर विपक्षी नेता ज्यादा खुलकर बोल या सामने नहीं आ रहे हैं.

लेकिन BJP और उनका NDA दल अब इसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत बाकी विपक्षी पार्टियों पर जमकर हल्ला बोल रहे हैं. क्योंकि राहुल गांधी और बाकी विपक्षी नेताओं ने जंतर-मंतर पर हुए प्रोटेस्ट को लेकर सड़कों पर उतरकर सरकार को घेरा था. मंगलवार को संसद के बाहर NDA सांसद राहुल गांधी शर्म करो के नारे लगाते हुए दिखाई दिए. इस बीच प्रियंका गांधी भी वहां रुककर कुछ बोलती हुई दिखाई देती हैं.

नारो के बीच क्या बोली प्रियंका गांधी?

दरअसल सोमवार को रांची में छात्रों पर प्रोटेस्ट के दौरान झारखंड़ पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया. जिसको लेकर अब भाजपा और एनडीए राहुल गांधी समेत पूरे विपक्ष पर हमलावार है. भाजपा और एनडीए का कहना है कि जो राहुल गांधी दिल्ली में छात्रों के मसीहा बन रहे थे वो अब झारखंड क्यों नहीं जा रहे हैं.

इसको लेकर आज संसद के बाहर एनडीए सांसद राहुल गांधी शर्म करो के नारे लगा रहे थे. तभी संसद में प्रियंका गांधी आती हुईं नजर आती हैं. नारे लगता देख प्रियंका वहां रुकती हैं और सांसदों से कहती हैं कि राहुल जी ने झारखंड के छात्रों से बात की है. लेकिन एनडीए सांसद लगातार नारे लगाते हुए कहते हैं कि 'झारखंड जाओ, झारखंड जाओ.'

विधानसभा मार्च के दौरान क्या हुआ?

रांची में बड़ी संख्या में छात्र तिरंगा लेकर विधानसभा घेराव के लिए निकले. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा घेरा लगाया था. जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरे और बैरिकेडिंग को पार करने की कोशिश की तो पुलिस और छात्रों के बीच तनाव बढ़ गया. इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. पुलिस कार्रवाई की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक दलों ने इसे मुद्दा बना लिया. भाजपा ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राज्यव्यापी ‘झारखंड बंद’ का आह्वान किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने रांची समेत कई इलाकों में प्रदर्शन किया.

छात्रों की क्या मांग है?

छात्रों का सबसे प्रमुख मुद्दा JSSC-CGL परीक्षा में कथित धांधली की जांच से जुड़ा है. प्रदर्शनकारी इस मामले की जांच राज्य की एजेंसियों के बजाय CBI से कराने की मांग कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अभ्यर्थियों के भरोसे को बहाल करने के लिए स्वतंत्र जांच जरूरी है.

अगला लेख