Begin typing your search...

रैपर हनी सिंह ने किया खुलासा, बुरे दौर में किसने किया सपोर्ट

एक लेटेस्‍ट इंटरव्‍यू में हनी सिंह ने अपने स्वास्थ्य संकट वाले दौर को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि कई बॉलीवुड हस्तियों ने उनका लगातार हालचाल पूछा।

रैपर हनी सिंह ने किया खुलासा, बुरे दौर में किसने किया सपोर्ट
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी

Published on: 1 Sept 2024 4:41 PM

सिंगर और रैपर हनी सिंह किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने गानों से लंबे वक्‍त तक लोगों का मनोरंजन किया है। भारतीय संगीत की दुनिया को रैप से इंट्रोड्यूस कराने में उनका एक अहम योगदान रहा है। बीते कुछ वर्षों में वह अपने स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर जूझते रहे। इस दौरान उन्‍हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। अब एक लेटेस्‍ट इंटरव्‍यू में हनी ने अपने स्वास्थ्य संकट वाले दौर को लेकर बात की है। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि उनके बुरे दौर में शाहरुख खान, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकारों ने काफी मदद की। सिंगर ने कहा कि इन बॉलीवुड हस्तियों ने उनके परिवार को फोन कर उनका लगातार हालचाल पूछा।

इन सिलेब्‍स ने जाना हाल

हाल ही में एक इंटरव्यू में हनी सिंह के सबसे बुरे दौर और गंभीर स्वास्थ्य संकट को लेकर सवाल किया गया। यह भी जानने की कोशिश की गई कि क्या उन्हें उस दौरान इंडस्ट्री के अन्य दोस्तों से कोई समर्थन मिला। इस पर सिंह ने जवाब दिया, 'अक्षय पाजी का फोन आता था, वह हाल खबर लेते थे। दीपिका डॉक्टर से सलाह लेने को लेकर पूछती थीं और शाहरुख भाई के यहां से नियमित फोन आते थे। वह मेरे परिवार से पूछते थे। मैं तो बात नहीं कर पाता था लेकिन सबने बहुत सपोर्ट किया।'

शाहरुख-अक्षय के लिए बनाए गाने

बताते चलें कि अपने पीक टाइम में हनी सिंह काफी ज्यादा मशहूर थे। लगभग हर दूसरी फिल्‍म में उनका रैप होता था। इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का गाना 'लुंगी डांस' बनाया जो बड़ा हिट साबित हुआ। यह दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को समर्पित एक बेहतरीन गाना है। इसके अलावा उन्होंने अक्षय कुमार के लिए फिल्म 'बॉस' के गाने 'पार्टी ऑल नाइट7 का निर्माण किया था। यह गाना भी सुपरहिट रहा था। इसके अलावा भी हनी कई सुपहिट बॉलीवुड गानों के लिए जाने जाते हैं।

मनोरंजन जगत से हो गए थे दूर

अपने स्वास्थ्य संबंधित समस्या के कारण हनी सिंह कई वर्षों तक मनोरंजन जगत से दूर हो गए थे। हालांकि, लंबी अनुपस्थिति के बाद एक बार फिर उन्होंने अपने गाने 'काला स्टार' के साथ शानदार वापसी की है। इससे पहले भी वह कुछ गानों के साथ वापसी कर चुके थे लेकिन उनके 'काला स्टार' को दर्शकों ने पसंद किया। इस ट्रैक ने उनकी खास शैली को फिर से जीवंत किया जिसने बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में एक प्रमुख रैपर के रूप में उनकी स्थिति मजबूत की। हनी सिंह वर्तमान में अपनी हालिया रिलीज एल्बम 'ग्लोरी' की सफलता का आनंद ले रहे हैं।

Rapper Honey SinghHoney Singh bad daysHoney Singh celebs helpHoney Singh struggleshah rukh khanakshay kumardeepika padukone
अगला लेख