Begin typing your search...

Ramayana X Review: रावण बने यश पड़े भारी, शानदार VFX- बेकार BGM, 4000 करोड़ की रामायण देखकर लोगों का ऐसा रहा रिएक्शन

निर्देशक नितेश तिवारी की 'रामायण' फिल्म रिलीज हो चुकी है. मूवी में रावण के किरदार में यश ने महफिल लूट ली. वहीं, फिल्म में शानदार VFX है, लेकिन लोगों को BGM नहीं पसंद आया.

Ramayana X Review: रावण बने यश पड़े भारी, शानदार VFX- बेकार BGM, 4000 करोड़ की रामायण देखकर लोगों का ऐसा रहा रिएक्शन
X
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत5 Mins Read

Updated on: 5 Nov 2026 9:51 AM IST

जिस फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा थी, वह आखिरकार बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की 'रामायण' देखने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों ने अपनी राय रखनी शुरू कर दी है. किसी को यश का रावण वाला अंदाज खूब पसंद आया, तो किसी ने रणबीर के राम वाले किरदार पर सवाल खड़े कर दिए. फिल्म के VFX और भव्य नजारे तारीफ बटोर रहे हैं, लेकिन बैकग्राउंड म्यूजिक और कहानी से इमोशनल कनेक्शन की कमी ने कई लोगों को निराश किया है.

करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सिनेमाघरों से बाहर आने के बाद हर कोई इसका मुरीद नहीं बना. किसी ने इसे शानदार विजुअल्स वाली औसत फिल्म बताया, तो किसी को लगा कि इतना बड़ा बजट होने के बावजूद कहानी में वो बात नहीं दिखी. वहीं, साई पल्लवी की सादगी और अभिनय ने कई दर्शकों का दिल जीत लिया.

यश बने रावण पड़े सब पर भारी

फिल्म की शुरुआत यश यानी रावण के किरदार से होती है. कहानी में यश के किरदार रावण को गुस्से, उसकी ताकत और तीनों लोकों पर राज करने की इच्छा को दिखाया गया है. उसकी मां से जुड़ा शुरुआती हिस्सा भी दर्शकों को आकर्षित करता है. इसके बाद रणबीर कपूर की एंट्री होती है. भगवान राम के रूप में रणबीर के चेहरे पर शांति, गंभीरता और किरदार के मुताबिक ठहराव नजर आता है.

जटायु और रावण का सीक्वेंस है हाइलाइट

फिल्म में एक्शन और विजुअल्स पर काफी मेहनत की गई है. खासकर रावण और जटायु के बीच का सीक्वेंस फिल्म के यादगार हिस्सों में गिना जा रहा है. हालांकि, एक चीज खटकती भी है. उनका कहना है कि रावण के कई डायलॉग सुनते समय यश की जगह प्रभास की आवाज का एहसास होता है. इसकी वजह शरद केलकर की आवाज है, जो पहले से प्रभास के किरदारों के साथ जुड़ी हुई है.

बेकार है फिल्म का बीजीएम

फिल्म देखने के बाद कुछ दर्शकों ने इसके बैकग्राउंड म्यूजिक और इमोशनल सीन को लेकर सवाल उठाए हैं. एक दर्शक के मुताबिक, कई जगह बैकग्राउंड म्यूजिक की कमी महसूस होती है, जिससे भावनात्मक पल अपना पूरा असर नहीं छोड़ पाते.

फिल्म में इमोशन की कमी

विशाल राम नाम के एक्स यूजर ने फिल्म को 5 में से 2 नंबर दिए. उनका कहना है कि फिल्म के विजुअल्स शानदार हैं और बैकग्राउंड म्यूजिक भी अच्छा है, लेकिन कहानी से जुड़ाव महसूस नहीं होता. उनके मुताबिक, फिल्म एक्शन के बाद दूसरे एक्शन सीन पर पहुंचती रहती है.

जटायु की लड़ाई सबसे बेस्ट

बादशाह ने रामायण फिल्म की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि सभी किरदार ने अपना बेहतरीन काम किया है. खासतौर पर उन्होंने जटायु की जमकर तारीफ की है. एक-एक फ्रेम बेहद अच्छा है. उन्होंने नमित मल्होत्रा को धन्यवाद कहा है.

रणबीर से निराश, साई पल्लवी ने किया प्रभावित

एक दूसरे दर्शक ने फिल्म देखने के बाद कहा कि उन्हें पहले जानकारी नहीं थी कि यह कहानी का सिर्फ पहला हिस्सा है. इसलिए फिल्म खत्म होने के बाद उन्हें कहानी अधूरी लगी. राम और रावण के बीच होने वाला बड़ा युद्ध अभी बाकी है. उन्होंने राम के किरदार में रणबीर की कास्टिंग पर भी अपनी राय रखी, लेकिन सीता बनीं साई पल्लवी की सादगी और अभिनय की तारीफ की.

रामायण
अगला लेख