Begin typing your search...

Ranbir Kapoor की Ramayana बनने में लगे 7 साल, नितेश तिवारी बोले- हर समय थी दर्शकों के रिएक्शन की चिंता

नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ का टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. रणबीर कपूर का भगवान राम का लुक और डायरेक्टर का इमोशनल बयान चर्चा का केंद्र बन गया है.

Ranbir Kapoor की Ramayana बनने में लगे 7 साल, नितेश तिवारी बोले- हर समय थी दर्शकों के रिएक्शन की चिंता
X
Ramayana
( Image Source:  X: @JatinTweets_ )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 3 April 2026 8:02 AM

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'रामायण' (Ramayana) की पहली झलक यानी टीज़र आखिरकार जारी हो गया है. इस टीज़र में रणबीर कपूर को भगवान 'राम' के रूप में पहली बार देखा गया है. जो दर्शकों के लिए बहुत ही खास और इमोशनल करने वाला पल है. टीज़र का अननवेलिंग एक खास इवेंट में किया गया. इस इवेंट में निर्देशक नितेश तिवारी खुद मंच पर आए और दर्शकों से बात की.

उन्होंने बताया कि इस फिल्म को बनाने में उन्हें पूरे सात साल का समय लगा है. नितेश तिवारी काफी इमोशनल हो गए और बोले, 'इस मुकाम तक पहुंचने में मुझे सात लंबे साल लग गए हैं. फिल्म बनाना एक बहुत ही अनिश्चित अकेला सफर होता है. इन सात सालों में हर रोज, हर पल मैं यही सोचता रहता था कि आखिर दर्शकों की प्रतिक्रिया क्या होगी. आज जब मैं आप सभी की खुशी और प्यार भरी प्रतिक्रिया देख रहा हूं, तो मुझे लग रहा है कि वो सात साल की मेहनत और इंतजार बिल्कुल सार्थक हो गया है.'

क्या बोले रणबीर?

रणबीर आगे कहते हैं, 'फिल्म को इस जगह तक लाने में बहुत सारे लोगों ने दिन-रात मेहनत की है. मैं आशा करता हूं कि आप सभी दर्शकों से हमें उतना ही प्यार और स्पोर्ट मिलेगा जितना इस टीज़र पर मिल रहा है. आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद.' टीज़र में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिख रहे हैं. भगवान राम का किरदार भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म में सदियों से बेहद पूजनीय माना जाता है. दर्शक इस पहली झलक को देखकर काफी एक्साइटेड और इमोशनल हो गए हैं. यह फिल्म प्राइम फोकस स्टूडियोज, डीएनईजी और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से बनाई जा रही है. यह एक बड़े बजट वाली फिल्म है जो 'रामायण' जैसी पवित्र और गहरी सांस्कृतिक कहानी को आधुनिक और विश्व स्तर के फिल्म निर्माण के साथ जोड़ रही है.

सिर्फ अच्छाई-बुराई की कहानी नहीं

पहले भी नितेश तिवारी ने इस फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए कहा था कि 'रामायण' सिर्फ अच्छाई और बुराई की लड़ाई की कहानी नहीं है. यह कहानी वास्तव में सही और गलत के फैसले, उन फैसलों के परिणाम और सही काम करने की जिम्मेदारी के बारे में है. राम की पूरी यात्रा बहुत मानवीय है- इसमें दुख, संघर्ष, त्याग और कर्तव्य सभी शामिल हैं. फिल्म बनाने वाले टीम ने इस भावना को पूरी ईमानदारी से दिखाने की कोशिश की है.

फिल्म के मुख्य कलाकार:

रणबीर कपूर – भगवान राम

साई पल्लवी – सीता

यश – रावण

सनी देओल – हनुमान

रवि दुबे – लक्ष्मण

फिल्म में म्यूजिक हंस ज़िमर और ए.आर. रहमान जैसे वर्ल्ड फेमस म्यूजिशियन दे रहे हैं, जो इसे और भी खास बना रहा है.

रिलीज डेट

रामायण का पहला भाग (भाग 1) दिवाली 2026 के आसपास दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा. दूसरा भाग (भाग 2) दिवाली 2027 में रिलीज होने वाला है. यह फिल्म राम, सीता और लक्ष्मण की यात्रा को दिखाती है, जो अंत में एक बहुत बड़े ब्रह्मांडीय ( cosmic ) संघर्ष की ओर बढ़ती है. 'रामायण' की यह महान कहानी सदियों से लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए है. दर्शक अब बेसब्री से फिल्म के पूरे भाग को देखने का इंतजार कर रहे हैं. यह टीज़र रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और लोग अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं. फिल्म की टीम को उम्मीद है कि पूरा फिल्म दर्शकों को उतना ही प्यार मिलेगा जितना टीज़र को मिल रहा है.

ranbir kapoorbollywood
अगला लेख