Begin typing your search...

अयोध्या से लंका तक की भव्यता, शानदार VFX और राम-रावण युद्ध, ऐसा है Ranbir Kapoor की रामायण का दूसरा ट्रेलर, VIDEO

फिल्म ‘रामायण’ के नए ट्रेलर में रणबीर कपूर के भगवान राम और यश के रावण वाले अवतार ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है. लंका से अयोध्या तक के भव्य दृश्य, शानदार वीएफएक्स और राम-रावण के युद्ध की झलक ट्रेलर को खास बनाती है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी.

अयोध्या से लंका तक की भव्यता, शानदार VFX और राम-रावण युद्ध, ऐसा है Ranbir Kapoor की रामायण का दूसरा ट्रेलर, VIDEO
X

फिल्म ‘रामायण’ का नया ट्रेलर आ गया है. इस नए ट्रेलर में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में रावण तीनों लोकों पर अपना राज स्थापित करने की बात कहता है. इसके बाद धर्म की रक्षा के लिए भगवान विष्णु के राम अवतार लेने की कहानी दिखाई जाती है. राम के रूप में रणबीर कपूर कहते हैं कि अगर यही उनकी नियति है, तो वह तीनों लोकों के सामने रावण का वध करेंगे.

ट्रेलर में लंका और अयोध्या के कई शानदार दृश्य देखने को मिलते हैं. फिल्म में वीएफएक्स का बेहतरीन इस्तेमाल किया गया है, जो इसके भव्य रूप को और खास बनाता है. एक सीन में भगवान राम कहते हैं कि वह जहां भी लंका होगी, उसे खोज निकालेंगे. इसके बाद राम और रावण के बीच होने वाले युद्ध की झलक दिखाई जाती है. इन दृश्यों में बड़े स्तर पर होने वाले संघर्ष की झलक मिलती है.

ट्रेलर की शुरुआत में रावण की एंट्री होती है साथ ही पीछे से नैरेटिव चल रहा होते है एक युग ऐसा था जब मानवभूमि पर भगवान वास करते थे. श्रृष्टि में शक्ति का संतुलन था.प रंतु भगवान ब्रह्मा के वरदान ने एक असुर को इतान शक्तिशाली बना दिया कि उसके प्रकोप से मानता विनाश के कगार पर आ गई. फिर सब राव की जयजयकार करते हैं. रावण के किरदार में यश कहते हैं तीनों लोकों में एक ही राज होगा. फिर धर्म की पुनर्स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने राम का अवतार लिया. फिर राम के रूप में रणबीर कहते हैं अगर यही मेरा भाग्य है तो तीनों लोकों के सामने उसका वध करूंगा.

किन भाषाओं में होगी रिलीज?

फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जबकि नमित मल्होत्रा इसके निर्माता हैं. ‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा. इसका पहला भाग 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा. फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी.

30 जुलाई को आया था पहला ट्रेलर

इससे पहले 30 जुलाई को फिल्म का पहला ट्रेलर जारी किया गया था. उसमें शानदार वीएफएक्स, बड़े सेट और दमदार एक्शन सीक्वेंस देखने को मिले थे. ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी चर्चा हुई. खासकर कलाकारों के लुक्स ने दर्शकों का ध्यान खींचा. यश के रावण वाले अंदाज को लेकर खूब बातें हुईं, वहीं रणबीर कपूर के भगवान राम के लुक पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं. लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे रवि दुबे को काफी सराहना मिली, जबकि लारा दत्ता के लुक पर कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए थे.

अगला लेख