Begin typing your search...

ब्लाउज, साड़ी से लेकर हेयरस्टाइल तक, Ramayana Trailer से चर्चा में आईं लारा दत्ता, सोशल मीडिया पर मची बहस, निभा रहीं कौन सा किरदार?

रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही लारा दत्ता का कैकेयी लुक चर्चा में आ गया. कई यूजर्स ने उनके ब्लाउज, साड़ी और हेयरस्टाइल को बहुत मॉडर्न बताया और कहा कि यह त्रेता युग के किरदार जैसा नहीं लगता. वहीं, कुछ लोगों ने इस लुक का समर्थन करते हुए इसे मेकर्स की क्रिएटिव सोच बताया.

lara dutta
X

 कैकेयी के मॉडर्न लुक पर भड़के यूजर्स

( Image Source:  instagram : @laraduttafc )

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है. फिल्म की भव्यता और स्टारकास्ट के साथ-साथ लारा दत्ता के कैकेयी लुक ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया है. कई यूजर्स को उनका लुक पसंद आया, लेकिन कुछ ने इसे देखकर सवाल उठाने शुरू कर दिए.

यूजर्स का कहना है कि कैकेयी का ब्लाउज, साड़ी और हेयरस्टाइल काफी मॉडर्न लग रहा है, जो त्रेता युग के किरदार से नहीं मिलता. इसी वजह से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कई लोगों ने लुक की तुलना टीवी सीरियल्स से भी की, जबकि कुछ ने इसे मेकर्स की क्रिएटिव सोच बताया.

कैकेयी के लुक पर क्यों उठे सवाल?

instagram : @laraduttafc

ट्रेलर में लारा दत्ता हरे रंग के ब्लाउज और सुनहरे बॉर्डर वाली मैरून साड़ी में नजर आती हैं. इसके साथ उनके सीधे और साइड से सेट किए गए बाल और हल्की ज्वेलरी दिखाई देती है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का मानना है कि उनका ब्लाउज, हेयरस्टाइल और पूरा लुक काफी मॉडर्न लग रहा है, जो पौराणिक किरदार के साथ मेल नहीं खाता.

क्यों शुरू हुई सोशल मीडिया पर बहस?

instagram : @laraduttafc

ट्रेलर सामने आने के बाद X और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने इस लुक पर अलग-अलग राय दी. एक यूजर ने लिखा कि "त्रेता युग में आखिर इस तरह की सिलाई वाला ब्लाउज और स्टोन वर्क वाली साड़ी कौन पहनता था. " वहीं दूसरे यूजर ने कहा,"यह त्रेता युग है या 2026? हेयरस्टाइल और साड़ी पूरी तरह मॉडर्न लग रही है." एक अन्य यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि लारा दत्ता किसी टीवी सीरियल की शूटिंग करती हुई ज्यादा नजर आ रही हैं, न कि रामायण जैसी फिल्म का हिस्सा.

क्यों खास है कैकेयी का किरदार?

instagram : @laraduttafc

फिल्म में लारा दत्ता रानी कैकेयी का किरदार निभा रही हैं, जिसे रामायण का सबसे मेन और कठिन रोल माना गया है. कैकेयी के फैसले की वजह से ही भगवान राम को 14 साल का वनवास मिलता है और यहीं से पूरी रामायण की कहानी आगे बढ़ती है. ऐसे में दर्शकों की नजर सिर्फ उनके रोल ही नहीं, बल्कि उनके लुक पर भी टिकी हुई है.



कब रिलीज होगी फिल्म?

'रामायण: पार्ट वन 'महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस' पर आधारित है .इससे पहले 1987 में रामानंद सागर की रामायण को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था. अब नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार मेन रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म दीवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

अगला लेख