Begin typing your search...

बार-बार मुझे Kiss कर रहा था...शूटिंग के दौरान को-एक्टर की हरकतों से परेशान हुईं एक्ट्रेस, अब छलका दर्द

मराठी और हिंदी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस प्रिया बापट ने एक इंटरव्यू में बताया कि शुरुआती करियर में एक किसिंग सीन और को-एक्टर के व्यवहार ने उन्हें काफी परेशान किया था. इस मुश्किल दौर में उनके पति उमेश कामत ने उनका पूरा साथ दिया.

बार-बार मुझे Kiss कर रहा था...शूटिंग के दौरान को-एक्टर की हरकतों से परेशान हुईं एक्ट्रेस, अब छलका दर्द
X
( Image Source:  Instagram: priyabapat )

मराठी सिनेमा, हिंदी फिल्मों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मजबूत जगह बना चुकी फेमस एक्ट्रेस प्रिया बापट (Priya Bapat) ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों की एक बहुत ही परेशान करने वाली घटना के बारे में खुलकर बात की है. फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में प्रिया ने बताया कि उनकी पहली फिल्मों में से एक की शूटिंग के दौरान एक किसिंग सीन और गाने की शूटिंग ने उन्हें कितना असहज कर दिया था. उस समय वे अभी 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स से पहचान नहीं बना पाई थी.

प्रिया ने बताया कि स्क्रिप्ट पढ़ते समय ही उन्हें इस किसिंग सीन पर बहुत शंका हुई थी. वे लगातार निर्देशक से पूछ रही थीं कि इस सीन की कहानी में क्या जरूरत है? 'बात ये नहीं है कि मैं किस करना चाहती हूं या नहीं. असली बात ये है कि ये सीन कहानी में बिल्कुल फिट नहीं बैठता. इसे कैसे सही ठहराया जा सकता है?. प्रिया ने ये सवाल बार-बार उठाए, लेकिन आखिरकार उन्हें ये सीन करने के लिए राजी होना पड़ा. उन्होंने इसे अपने लिए एक चुनौती के रूप में देखने की कोशिश की. प्रिया कहती हैं, 'मैंने सोचा कि एक एक्ट्रेस के रूप में खुद को बेहतर बनाने का यह मौका है.' फिर भी उनके मन में यह बात लगातार घूमती रही कि यह सीन पूरी तरह बेवजह था.

गाने की शूटिंग में को-एक्टर ने बढ़ाई असहजता

सबसे ज्यादा परेशानी तब हुई जब गाने की शूटिंग चल रही थी. प्रिया ने बताया कि उनके मेल को-एक्टर ने तय सीमा से काफी आगे जाकर बार-बार उन्हें चूमा, वे कहती हैं, 'एक्टर लगातार इम्प्रूवाइजेशन (सुधार) कर रहा था और मुझे बार-बार किस कर रहा था. उस समय मुझे नहीं पता था कि इसका सामना कैसे करना चाहिए. इसलिए मैं चुप रही और अपने लिए कोई स्टैंड नहीं लिया.' ये हरकतें सिर्फ शूटिंग के समय तक ही सीमित नहीं रही. शूटिंग के बाद भी को-एक्टर ने प्रिया से अनुचित तरीके से कॉन्टैक्ट करना शुरू कर दिया. वे उन्हें मैसेज भेजते, स्विमिंग सिखाने के बहाने साथ आने को कहते, रात के डिनर पर बुलाते और नाश्ते पर मिलने को कहते. प्रिया ने साफ-साफ मना कर दिया और बताया कि वे इनमें से कोई भी चीज नहीं चाहती.

पति उमेश कामत बने सहारा

उस समय फिल्म की शूटिंग भोपाल के एक बंद सेट पर हो रही थी. प्रिया रोज रात को होटल के कमरे में अपने पति, एक्टर उमेश कामत को फोन करतीं और सारी बातें बताती. स्थिति देखकर उमेश ने बिना देर किए मुंबई से भोपाल के लिए रवाना होने का फैसला कर लिया. वे सीधे सेट पर पहुंच गए और पूरे तीन दिन तक प्रिया के साथ रहे. इस मुश्किल समय में उन्होंने अपनी पत्नी का पूरा साथ दिया और उन्हें मनोबल बढ़ाया।प्रिया आज पीछे मुड़कर देखती हैं तो कहती हैं कि यह उनके पूरे एक्टिंग करियर की ऐसी इकलौती घटना रही है जिसका उन्हें सामना करना पड़ा.

अगला लेख