Begin typing your search...

पति और बच्चों के बिना लंदन से वापस मुंबई आईं Anushka Sharma, ब्लैक आउटफिट में वायरल हुआ एयरपोर्ट लुक

अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली और बच्चों के बिना लंदन से वापस मुंबई आईं गई हैं।

पति और बच्चों के बिना लंदन से वापस  मुंबई आईं Anushka Sharma, ब्लैक आउटफिट में वायरल हुआ एयरपोर्ट लुक
X
( Image Source:  @_heavenlyinsane )
निशा श्रीवास्तव
निशा श्रीवास्तव

Updated on: 16 Oct 2025 2:50 PM IST

Anushka Sharma News: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने दूसरे बच्चे बेटे अकाय के जन्म से पहले लंदन रहने चली गई थीं। अनुष्का तभी से अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ विदेश में ही रह रही हैं। जिसके बाद से ही फैंस के बीच ये रूमर्स फैले हुए हैं कि विराट और अनुष्का विदेश में बसने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस बुधवार को वापस मुंबई लौटी हैं। हैरानी की बात यह है कि वह अपने पति और बच्चों के बिना ही नजर आ रही हैं। अनुष्का की एयरपोर्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

अनुष्का का एयरपोर्ट लुक

अनुष्का शर्मा एयरपोर्ट पर काले रंग के आउटफिट में दिखाई दीं। उन्होंने काले चश्मे, काले रंग की पैंट और उसी कलर की जैकट और सैंडल में वह बाहर निकलते हुए दिखीं। एक्ट्रेस ने पपाराजी को स्माइल के साथ हाय-हेलो किया। फिर कार में बैठकर वह रवाना हो गईं। उनका वीडियो देख अब लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनका बॉस लेडी लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

अनुष्का को देख खुश हुए फैंस

अनुष्का शर्मा को विदेश से वापस मुंबई में वापस देखकर फैंस बहुत खुश हैं। उनका हालांकि वह किस सिलसिले में मुंबई आई हैं यह कोई क्लियर नहीं है। अनुमान लगाया जा रहा है कि एक्ट्रेस किसी शूट के लिए या किसी इवेंट के लिए आई होगीं। एक यूजर ने लिखा, तीसरे बच्चे की तैयारी कर दी, इसलिए भाभी मोटी लग रही हैं। एक ने लिखा, यह यहां स्लरफर्म इवेंट के लिए हैं। आपको बता दें कि 15 फरवरी को उन्होंने बेटे अकाय का स्वागत किया था। अनुष्का के वर्क फ्रंट की बात करें तो इनकी मूवी 'चकदा एक्सप्रेस' बहुत ही जल्द नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

अगला लेख