Begin typing your search...

क्या है ऑपरेशन सफेद सागर, जिस पर अब आ रही वेब सीरीज, कब और कहां देख पाएंगे, ऐसा है टीजर

सीरिज के टीजर को सिद्धार्थ ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया है. टीजर में हम देख सकते हैं कि पायलट इतनी ऊंचाई पर कैसे मिशन की सफलता के लिए हैरतंगेज करतब कर रहे हैं. इस मिशन की खास बात है कि इसमें सब यंग पायलट ही शामिल थे.

क्या है ऑपरेशन सफेद सागर, जिस पर अब आ रही वेब सीरीज, कब और कहां देख पाएंगे, ऐसा है टीजर
X
( Image Source:  You Tube- Netflix India )

नेटफ्लिक्स पर जल्द ही सीरिज 'ऑपरेशन सफेद सागर' आने वाली है.यह सीरिज 7 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म को ओनी सेन ने डायरेक्ट किया है. इस सीरीज में एक्टर सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, प्राजक्ता कोली, आदिल हुसैन, मिहिर आहूजा, तारुक रैना, अर्णव भसीन और अमृता बागची,अभय वर्मा, दीया मिर्जा अहम रोल निभा रहे हैं.

सिद्धार्थ ने अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शनिवार को 'ऑपरेशन सफेद सागर' का टीजर शेयर किया. दरअसल, सीरिज 1999 के कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी है. यह सीरीज़ इंडियन एयर फोर्स के 'गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन' की कहानी बयां करती है. उन्होंने अधिक ऊंचाई पर हवाई ऑपरेशन किए, जिनसे युद्ध में पाकिस्तानी फ़ोर्स का मुकाबला करने में इंडियन आर्मी को काफी सहायता मिली.

टीजर में कमाल के दिख रहे हैं पायलट

टीजर में युवा पायलटों को दिखाया गया है जिनमें मिहिर आहूजा,अभय वर्मा और तारुक रैना शामिल हैं. जो अपने सख्त हौसले और हिम्मत से लड़ाई के लिए तैयार हैं. जब वे अधिक ऊंचाई पर हवाई मिशन के लिए तैयार होते हैं, तो सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल द्वारा निभाए गए सीनियर अधिकारी उन्हें गाइड करते हैं और लड़ाई के प्रेशर को संभालने में उनकी मदद भी करते हैं।

क्या है ऑपरेशन सफेद सागर

ऑपरेशन सफेद सागर 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना ने चलाया था. ये एक ऐतिहासिक और चुनौतियों से भरा हवाई अभियान था. इसका उद्देश्य एलओसी के पास कारगिल सेक्टर की ऊंची बर्फीली चोटियों पर कब्जा जमाए बैठे पाकिस्तानी सैनिकों और घुसपैठियों को हराना था. यह ऑपरेशन भारतीय सैन्य इतिहास में कई मायनों में अनूठा और ऐतिहासिक था.

इस अभियान में भारतीय वायु सेना के 'गोल्डन एरोज' स्क्वाड्रन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे 16,000 से 18,000 फीट की अत्यधिक ऊंचाई पर लड़ा गया था, जो दुनिया में अपनी तरह का पहला और सबसे कठिन हवाई युद्ध था.यह पहला मौका था जब भारतीय वायुसेना ने युद्ध में इतने बड़े स्तर पर प्रेसिजन गाइडेड हथियारों और लेज़र गाइडेड बमों का प्रयोग किया था. मिराज 2000 और मिग जैसे लड़ाकू विमानों के जरिए दुश्मन के बंकरों और ठिकानों को सटीक रूप से नष्ट किया गया.

वायुसेना के इस मिशन ने जमीन पर लड़ रहे भारतीय सैनिकों की राह आसान की, दुश्मन की सप्लाई लाइन को पूरी तरह से ठप कर दिया और भारत की जीत हुई. कारगिल युद्ध के इस ऐतिहासिक और साहसी अभियान को पर्दे पर लाने के लिए इसी नाम से एक मिलिट्री ड्रामा सीरीज भी बनाई गई है. नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, अभय वर्मा, दीया मिर्जा और आदिल हुसैन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये 'गोल्डन एरो' स्क्वाड्रन के जांबाज पायलटों की अनकही कहानी बयां करती है.

यह भी पढ़ें-100 करोड़ खर्च कर लग्जरी विला बनवा रहे आमिर खान, नई पत्नी गौरी रहेंगी साथ, पहली और दूसरी पत्नी के लिए भी होगा अपार्टमेंट

अगला लेख