पैपराजी से पंगे के बाद मौनी रॉय को आई किस दोस्त की याद, बोलीं- वो अपना घर और बच्चे छोड़कर मेरे पास तुरंत आ गई
मौनी रॉय ने हाल ही में अपनी दोस्त सुभाश्री गांगुली के साथ एक खास पल शेयर किया. पैपराजी विवाद के बाद मौनी ने बताया कि इस मुश्किल वक्त में सुभाश्री ने उनका पूरा साथ दिया. एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्हें दोस्त की जरूरत थी, तब सुभाश्री बिना सोचे-समझे उनसे मिलने पहुंच गईं.
पैपराजी से नाराजगी के बाद मौनी के पास पहुंची उनकी दोस्त
पैपराजी विवाद के बाद एक्ट्रेस मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. इस पोस्ट में उन्होंने अपनी करीबी दोस्त और बंगाली एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली का शुक्रिया किया. मौनी ने बताया कि मुश्किल समय में सुभाश्री उनका साथ देने के लिए तुरंत उनके पास पहुंच गईं.
मौनी ने सुभाश्री के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि दोस्त वही होता है जो जरूरत के समय बिना देर किए साथ खड़ा हो जाए. उन्होंने बताया कि सुभाश्री अपना घर और बच्चों को छोड़कर कुछ ही समय में उनसे मिलने आ गईं.
क्यों भावुक हुई मौनी ?
instagram: @imouniroy
instagram: @imouniroy
एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपने एक वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में पैपराजी से हुई बहस के बाद मौनी ने अपनी करीबी दोस्त और बंगाली एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली को लेकर एक भावुक पोस्ट शेयर किया. मौनी ने बताया कि जब उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब सुभाश्री तुरंत उनके पास पहुंचीं. इस पोस्ट के बाद फैंस मौनी की सेहत और हालात को लेकर चिंता कर रहे हैं.
क्यों अपने बच्चो को छोर कर पहुंची सुभाश्री?
Instagram: @itsviralkolkata
Instagram: @itsviralkolkata
मौनी रॉय ने सुभाश्री के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाती नजर आ रही हैं. तस्वीर के साथ मौनी ने लिखा कि वह अपनी दोस्त के लिए बेहद आभारी हैं. उन्होंने बताया कि बुलाने पर सुभाश्री अपना घर और बच्चों को छोड़कर कुछ ही समय में उनसे मिलने पहुंच गईं.मौनी के इस पोस्ट पर सुभाश्री ने भी प्यार भरा जवाब दिया. उन्होंने कमेंट में लिखा, "आई लव यू माय मोन"
फैंस ने पूछा- क्या मौनी ठीक हैं?
मौनी के इस इमोशनल पोस्ट के बाद कई लोगों ने कमेंट कर उनकी चिंता जताई. कुछ फैंस ने पूछा कि क्या वह ठीक हैं और उन्हें अपना ध्यान रखने की सलाह दी. वहीं कई लोगों ने मौनी की तारीफ भी की कि उन्होंने हालिया विवाद को शांत और सम्मानजनक तरीके से संभाला.
ये भी पढ़ें :इस वीकेंड OTT पर क्या देखें, Jio Hotstar से लेकर Prime और Netflix तक पर इतना कुछ है नया
क्या था मौनी रॉय और पैपराजी के बीच विवाद?
दरअसल, मुंबई के बांद्रा में एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते समय मौनी रॉय का पैपराजी से सामना हुआ था. वह कार में बैठने के बाद भी लगातार रिकॉर्डिंग किए जाने से परेशान हो गईं. उन्होंने कई बार कैमरा बंद करने के लिए कहा, लेकिन जब वीडियो रिकॉर्ड होता रहा तो उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. कई यूजर्स ने मौनी का समर्थन करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति की निजी जिंदगी का सम्मान किया जाना चाहिए.
कितनी पुरानी है मौनी और सुभाश्री की दोस्ती?
मौनी रॉय और सुभाश्री गांगुली की दोस्ती काफी पुरानी है. दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ खास मौकों और छुट्टियों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. सुभाश्री बंगाली सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और कई लोकप्रिय फिल्मों में काम कर चुकी हैं. दोनों की बॉन्डिंग को फैंस भी काफी पसंद करते हैं.




