अप्रैल फूल या गुड न्यूज! फेक डेथ के बाद अब ‘प्रेग्नेंट’ हैं Poonam Pandey, सोशल पर बेबी पंप की फोटो ने बढ़ाया सस्पेंस
मॉडल Poonam Pandey ने एक फोटो शेयर कर सभी को हैरान कर दिया. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप की फोटो पोस्ट की है, जिसे कुछ लोग अप्रैल फुल और पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं.
पूनम पांडे ने शेयर की बेबी बंप की फोटो
मॉडल और एक्ट्रेस Poonam Pandey एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह है उनकी सोशल मीडिया पोस्ट, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. तस्वीरों के सामने आते ही फैंस कन्फ्यूज हो गए हैं कि यह सच में गुड न्यूज है या फिर अप्रैल फूल के आसपास कोई नया पब्लिसिटी स्टंट.
पूनम पहले भी अपने फेक डेथ स्टंट को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं, ऐसे में लोग उनकी इस पोस्ट को भी उसी नजर से देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग कयास लगा रहे हैं कोई इसे प्रेग्नेंसी बता रहा है तो कोई इसे एक और ड्रामा. फिलहाल सस्पेंस बरकरार है और हर कोई उनके अगले बयान का इंतजार कर रहा है.
बेबी बंप की तस्वीरों से मचा हड़कंप
पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए अपना बेबी बंप दिखा रही हैं. एक तस्वीर में उन्होंने टी-शर्ट ऊपर उठाकर बंप दिखाया, जबकि दूसरी में वह नॉर्मल अंदाज में पोज देती नजर आईं. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने बेबी, दूध की बोतल और प्रेग्नेंट वुमन जैसे प्रेग्नेंसी से जुड़े इमोजी लगाई हैं.
सोशल मीडिया यूजर्स ने उठाए सवाल
इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने इसे सच मानने के बजाय शक जाहिर किया. जहां एक यूजर ने कमेंट किया 'पब्लिक स्टंट या प्रेग्नेंट स्टंट.'कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि यह “अप्रैल फूल” से पहले का कोई मजाक हो सकता है, तो वहीं कुछ ने इसे AI या प्रॉप्स का इस्तेमाल बताया.
पहले भी कर चुकी हैं ऐसा स्टंट
यह पहली बार नहीं है जब पूनम पांडे ने इस तरह का विवाद खड़ा किया हो. साल 2024 में उन्होंने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाकर सबको चौंका दिया था. उस वक्त उनके सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया था, जिसमें दावा किया गया कि उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर से हो गई है. हालांकि कुछ दिन बाद उन्होंने खुद सामने आकर बताया कि वह जिंदा हैं और यह सब उन्होंने सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए किया था.
क्या सच में प्रेग्नेंट हैं पूनम पांडे?
अब उनकी नई तस्वीरों को लेकर फिर से वही सवाल उठ रहा है. क्या यह सच में प्रेग्नेंसी है या एक और पब्लिसिटी स्टंट? फिलहाल पूनम की तरफ से इस पर कोई साफ बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में फैंस इंतजार कर रहे हैं कि वह खुद इस सस्पेंस से पर्दा उठाएं और सच क्या है, यह सामने आए.




