Begin typing your search...

मैं उसके अलावा किसी और को सोच ही नहीं सकता था, सत्या में शेफाली शाह को ही क्यों चाहते थे मनोज बाजपेयी, 28 साल बाद सामने आई कहानी

सत्या फिल्म के 28 साल बाद मनोज बाजपेयी ने बताया है कि उन्होंने मूवी में फीमेल लीड के लिए शेफाली शाह की सिफारिश की थी. पहले तो डायरेक्टर इसके लिए नहीं माने लेकिन बाद में हामी भर दी.

मैं उसके अलावा किसी और को सोच ही नहीं सकता था, सत्या में शेफाली शाह को ही क्यों चाहते थे मनोज बाजपेयी, 28 साल बाद सामने आई कहानी
X

1998 में आई आइकॉनिक फिल्म सत्या को कौन भूल सकता है. फिल्म में एक्टर मनोज बाजपेयी के भीकू म्हात्रे का दमदार किरदार आज भी लोगों की वाहवाही लेता है. फिल्म के 28 साल के बाद मनोज बाजपेयी ने कहा है कि पत्नी के रोल के लिए एक्ट्रेस शेफाली शाह की सिफारिश की थी. उन्होंने स्क्रीन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान यह बात कही.

मनोज बताते हैं कि भीकू की पत्नी प्यारी म्हात्रे के रोल के लिए वह शेफाली के अलावा और किसी एक्ट्रेस की कल्पना भी नहीं कर सकते थे. शेफाली के साथ वो एक अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं और उन्हें यह बात कहने में कोई गुरेज नहीं है कि वह इस बात का क्रेडिट ले सकते हैं. उस समय शेफाली 1993 में आए टीवी शो नया नुक्कड़ और तारा के कारण फेमस हुई थी. शेफाली ने राम गोपाल वर्मा के साथ पहले फिल्म रंगीला में भी काम किया हुए है.

कंविंस नहीं हुए थे रामू

बाजपेयी ने बताया कि सत्या के डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा पहले तो शेफाली के नाम को लेकर कंविंस नहीं हुए और हीरोइन के रोल को निभानेवाली एक्ट्रेस का तलाश को लेकर काफी परेशान थे लेकिन बाद में बहुत मशक्कत के बाद वह माने और बोले शेफाली को बुला लो. मनोज कहते हैं कि शेफाली ने इस किरदार को न केवल बखूबी निभाया बल्कि दोनों के बीच की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री भी कमाल रही.वह इसका पूरा श्रेय शेफाली को ही देते हैं.

कैसे मिले थे दोनों

उल्लेखनीय है कि मनोज और शेफाली की मुलाकात शेफाली के टीवी शो तारा में उनके कोस्टार और उस समय उनके पति हर्ष छाया के जरिये हुई थी. वर्तमान में शेफाली के पति प्रड्यूसर विपुल शाह की पत्नी हैं. पररियर फ्रंट की बात करें तो मनोज जल्द ही आपको विपुल शाह के द्वारा प्रड्यूस की गई फिल्म गवर्नर में लीड रोल निभाते दिखेंगे. इस फिल्म को चिन्मय मंडलेकर ने डायरेक्ट किया है. प्राइम वीडियो पर आई सीरीज द फैमिली मैन में भी मनोज ने लोगों का खूब प्यार बटोरा था. इसमे उन्होंने टास्क के सीनियर एनेलिस्ट श्रीकांत तिवारी का रोल किया था.

ये भी पढ़ें- OTT पर आ रही है 'पति पत्नी और वो 2', जानें कब और कहां देख पाएंगे आयुष्मान-सारा-रकुल और वामिक की फिल्म

आपको बता दें कि कुछ समय पहले शेफाली ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट इंस्टाग्राम पर सत्या फिल्म का वीडियो शेयर करते हुए एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने सपने में मिलती है गाने के कुछ शॉट्स शेयर किये थे जिनमें वो डांस कर रही हैं.

अगला लेख