Begin typing your search...

Malaika Arora-Arbaaz Khan ने किया 'फेक तलाक' का ड्रामा, ब्रांड प्रमोशन के लिए फैलाई थी अफवाह!

ताजा खुलासे में सामने आया कि यह तलाक की खबर असल में एक कॉस्मेटिक्स ब्रांड के प्रमोशन का हिस्सा थी. सीनियर पत्रकार ने बताया कैसे एक ‘फेक स्टोरी’ ने पूरे बॉलीवुड को चौंका दिया था.

malaika arora arbaaz khan 2008 divorce rumor promotional stunt truth
X
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Published on: 20 March 2026 3:10 PM

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) की शादी काफी लंबे समय तक चली थी. वे 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे और लगभग 19 साल तक पति-पत्नी रहे. लेकिन 2017 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया और उनका तलाक हो गया. उनके बीच एक बेटा है, जिसका नाम अरहान खान है. तलाक के बाद भी दोनों अपने बेटे की परवरिश को लेकर साथ मिलकर काम करते हैं.

अरबाज खान ने बाद में शूरा खान से शादी कर ली है. 2025 में उनकी एक बेटी हुई, जिसका नाम सिपाड़ा खान रखा गया है. वहीं, मलाइका अरोरा ने अभी तक दोबारा शादी नहीं की है।अब बात करते हैं एक पुरानी घटना की, जो 2008 की है. उस समय मलाइका और अरबाज की शादी में अभी कई साल बाकी थे, लेकिन अचानक खबरें आने लगीं कि दोनों अलग होने वाले हैं.

क्या मलाइका का था प्रमोशनल स्टंट?

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, सीनियर जर्नलिस्ट विक्की लालवानी ने हाल ही में एक्ट्रेस पूजा भट्ट से बातचीत में इस पुरानी घटना को याद किया और खुलासा किया कि यह सब एक तरह का प्रमोशनल स्टंट था. विक्की ने बताया कि 2008 में उन्हें एक फिल्म निर्देशक का फोन आया, जिसने कहा कि मलाइका और अरबाज तलाक लेने वाले हैं.

कॉस्मेटिक ब्रांड के लिए विज्ञापन

इसके आधार पर विक्की ने एक खबर लिखी कि दोनों अलग हो रहे हैं. लेकिन असल में उस समय वे अलग नहीं हो रहे थे. वे एक कॉस्मेटिक्स ब्रांड के लिए विज्ञापन कर रहे थे. उस ब्रांड के प्रमोशन में कहानी यह थी कि दोनों एक साथ आते हैं और फिर अलग हो जाते हैं, जैसे कोई मेल-फीमेल मिथक (Adonis और Aphrodite) की तरह. इसीलिए अलगाव की अफवाहें फैलाई गईं ताकि ब्रांड को ज्यादा ध्यान मिले.

ये भी पढ़ें :मिलिए Dhurandhar 2 की नई हसीना Hitika Bali से, कम स्क्रीन टाइमिंग में दी यालिना जमाली को टक्कर

भड़क गए थे विक्की ललवानी

विक्की ने कहा कि मलाइका और अरबाज ने इनडायरेक्ट तरीके से यह खबर फैलाई थी, जबकि हकीकत में उस वक्त उनका रिश्ता ठीक था . बाद में तो 2017 में सच में तलाक हुआ, लेकिन 2008 वाली बात अलग थी. जब विक्की को शक हुआ, तो उन्होंने मलाइका को फोन किया और पूछा. मलाइका ने कहा कि 'हां, मुसीबत है' और खबर का खंडन नहीं किया. विक्की ने बातचीत रिकॉर्ड भी कर ली थी. इसी वजह से खबर छप गई. लेकिन अगले दिन पता चला कि यह सब ब्रांड प्रमोशन का हिस्सा था. विक्की और उनके बॉस को लगा कि उन्हें धोखा दिया गया. फिर विक्की ने मलाइका से सीधे बात करने का फैसला किया. उस दिन मलाइका उसी ब्रांड के एक इवेंट में स्टेज पर थी. वहां भारी सुरक्षा थी, बाउंसर खड़े थे. लेकिन विक्की इतने गुस्से में थे कि वे बाउंसरों के बीच से कूदकर स्टेज पर चले गए. उन्होंने टेप रिकॉर्डर मलाइका के सामने रखा और कहा, 'यह वही टेप है जिसमें तुमने हमसे झूठ बोला था. मलाइका, तुमने झूठ क्यों बोला? मलाइका ने सिर्फ इतना कहा, 'मैं आपको सच क्यों बताऊं? बस इतनी ही छोटी बातचीत हुई. शुक्र है कि बाउंसरों ने कुछ नहीं किया, क्योंकि प्रोग्राम चल रहा था और शायद वे बीच में नहीं पड़ना चाहते थे.

bollywood
अगला लेख