Begin typing your search...

Kunal Khemu के नए शो Alliance में हर दिन होगा नया खेल, जानिए कौन हैं 16 कंटेस्टेंट और कहां देख पाएंगे शो

रियलिटी शो देखने वालों के लिए एक नया और अलग कॉन्सेप्ट वाला शो 'अलायंस' 26 जून से शुरू हो गया है. इस शो में रवि किशन से लेकर मिनी माथुर और निखिल चिनप्पा जैसे बड़े चेहरे नजर आएंगे.

Kunal Khemu
X

Kunal Khemu के नए शो Alliance के कंटेस्टेंट की लिस्ट

( Image Source:  instagram-@ primevideoin )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 26 Jun 2026 6:22 PM IST

रियलिटी शो के शौकीनों के लिए एक नया और दिलचस्प गेम शुरू होने जा रहा है. कुणाल खेमू के होस्ट किए गए 'Alliance' में इस बार सिर्फ टास्क ही नहीं, बल्कि दोस्ती, भरोसा और धोखे का भी जबरदस्त खेल देखने को मिलेगा. शो में रवि किशन और उनकी बेटी रीवा किशन, कुशाल टंडन, डेजी शाह, जैद दरबार, नीति टेलर समेत 16 चर्चित चेहरे नजर आएंगे.

इस शो की सबसे खास बात यह है कि कंटेस्टेंट्स को शुरुआत में जोड़ी बनाकर खेलना होगा, लेकिन आगे बढ़ने के लिए उन्हें अपने ही साथियों के खिलाफ भी जाना पड़ सकता है. अगर आप भी इस नए रियलिटी शो का इंतजार कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि इसमें कौन-कौन से कंटेस्टेंट नजर आएंगे और इसे कब और कहां देखा जा सकेगा.

कब शुरू होगा शो?

'अलायंस' का प्रीमियर 26 जून से होगा. यह शो कुल 42 एपिसोड का होगा और इसमें कंटेस्टेंट करीब 6 हफ्तों तक एक हाई-टेक अंडरग्राउंड हाउस में रहेंगे. हर दिन दोपहर में इसका नया एपिसोड ऑन एयर किया जाएगा. आप इसे प्राइम पर देख सकते हैं.

कितने कंटेस्टेंट लेंगे हिस्सा?

इस शो में कुल 16 कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे, जिन्हें शुरुआत में 8 जोड़ियों में एंट्री दी जाएगी. बाद में ये कंटेस्टेंट बड़े ग्रुप बनाकर खेलेंगे. हर हफ्ते दो कंटेस्टेंट बाहर होंगे और उनकी जगह दो नए चेहरे शो में शामिल किए जाएंगे, जिससे खेल लगातार बदलता रहेगा.

कौन-कौन हैं कंटेस्टेंट हुए कंफर्म?

इस सीजन में कई जाने-पहचाने चेहरे नजर आएंगे. कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं-

  • रवि किशन और उनकी बेटी रीवा किशन
  • कुशाल टंडन और अरसलान गोनी
  • जैद दरबार और डेजी शाह
  • मिनी माथुर और निखिल चिनप्पा
  • रुही दोसानी और नीति टेलर
  • वंशज सिंह और डॉली जावेद
  • पायल धरे (Payal Gaming) और सब्बी सूरी
  • डेलबार आर्या और अरमान खेड़ा

क्या होगा शो का फॉर्मेट?

शुरुआत में सभी जोड़ियां मिलकर बड़े-बड़े ग्रुप यानी अलायंस बनाएंगी. हर अलायंस का अपना नाम, रंग या पहचान होगी. कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग टास्क, क्विज और मुकाबलों में हिस्सा लेना होगा, जिनसे उन्हें नंबर मिलेंगे. इन नंबर्स के आधार पर हर अलायंस की रैंकिंग तय होगी. सबसे कमजोर टीम के सदस्यों पर एलिमिनेशन का खतरा मंडराएगा. शो में सिर्फ ताकत या टास्क ही नहीं, बल्कि चालाकी, रणनीति, भरोसा और धोखा भी जीत-हार तय करेंगे.

क्यों है यह शो खास?

'अलायंस' का सबसे बड़ा ट्विस्ट यही है कि यहां दोस्ती हमेशा कायम नहीं रहेगी. गेम आगे बढ़ने के साथ कंटेस्टेंट्स को अपने ही साथियों के खिलाफ फैसले लेने पड़ सकते हैं. यही वजह है कि यह शो ट्रेडिशनल रियलिटी शोज से काफी अलग और रोमांचक माना जा रहा है.

अगला लेख