Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 की TRP में उछाल, क्या करण-नंदिनी का तलाक होगा? शो में आया बड़ा ट्विस्ट
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की TRP में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। आने वाले एपिसोड्स में करण और नंदिनी के रिश्ते में बड़ा ट्विस्ट दर्शकों को चौंका सकता है.
पॉपुलर टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) 25 साल बाद साल 2025 में छोटे पर्दे पर फिर से लौटा है. शुरुआत में नए सीजन को दर्शकों ने बहुत अच्छा रिस्पॉन्स दिया, लेकिन कुछ समय बाद टीआरपी में थोड़ी गिरावट आ गई. पर अब पिछले कुछ हफ्तों से यह शो फिर से जोरदार वापसी कर चुका है.
BARC की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 के 10वें हफ्ते में इस शो ने 29 लाख दर्शकों के साथ टीआरपी चार्ट में दूसरा नंबर हासिल किया है और अब तो लग रहा है कि टीआरपी और भी ऊपर जाने वाली है, क्योंकि शो के निर्माता एक बड़ा और रोमांचक क्लाइमेक्स प्लान कर रहे हैं. 25 साल की वापसी के बाद भी दर्शक इस शो को हर दिन और ज्यादा एक्साइटमेंट के साथ देखना पसंद कर रहे हैं.
क्या तलाक लेंगे हितेन और गौरी के?
फैंस के बीच इस समय सबसे बड़ी चर्चा यही है कि शो में करण (हितेन तेजवानी) और नंदिनी (गौरी प्रधान) के रिश्ते में क्या तलाक तक की नौबत आ जाएगी?कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आने वाले एपिसोड्स में करण और नंदिनी का रिश्ता तलाक की ओर मुड़ सकता है। शुरू से ही फैंस की एक बड़ी शिकायत रही है कि उन्हें इस सीजन में हितेन और गौरी के किरदार बहुत कम दिखाई दे रहे थे। लेकिन अब यह सब बदलने वाला है।हाल ही में हितेन तेजवानी ने वैरायटी इंडिया को एक इंटरव्यू में बताया, 'करण और नंदिनी के ट्रैक पर काफी प्लानिंग चल रही है. फैंस को जल्द ही हमें ज्यादा स्क्रीन टाइम मिलने वाला है. अभी शूटिंग चल रही है, इसलिए मुझे पूरी डिटेल तो नहीं पता, लेकिन यह एक बहुत अच्छा और मजेदार ट्रैक होने वाला है. कहानी पूरी तरह क्रिएटिव टीम और लेखकों के हाथ में है.
असल जिंदगी में हितेन और गौरी 21 साल से साथ
दिलचस्प बात यह है कि शो में पति-पत्नी का रोल निभा रहे हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान असल जिंदगी में भी 21 साल से शादीशुदा हैं. हितेन ने कहा, 'गौरी के साथ काम करना हमेशा बहुत मजेदार होता है. बालाजी टेलीफिल्म्स का सेट हमारे लिए दूसरे घर जैसा है. मैं यहां 16 साल से काम कर रहा हूं और गौरी भी 12 साल से जुड़ी हुई हैं. पूरी टीम हमें बहुत अच्छे से जानती है.'
शो की नई कहानी में क्या हो रहा है?
पिछले कुछ एपिसोड्स में शो में काफी ट्विस्ट आए हैं. लीप के बाद मिहिर और तुलसी अलग हो गए थे. अब तुलसी अपने बच्चों की वजह से ससुराल वापस लौट आई हैं. तुलसी अब करण और नंदिनी की घरेलू समस्याओं को सुलझाने में मदद कर रही हैं. साथ ही मिहिर के साथ उनकी सुलह की कहानी भी चल रही है, जिससे टीआरपी में फिर से उछाल आया है. आने वाले एपिसोड्स में शो का फोकस मुख्य रूप से पारिवारिक मुद्दों पर रहेगा.
TRP पर क्या बोले हितेन
हितेन तेजवानी का कहना है टीआरपी में टॉप पर चल रहे शो के बारे में हितेन ने कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि लोग इस नए सीजन को इतना प्यार दे रहे हैं। उन्होंने हर एपिसोड की तारीफ की है. एकता कपूर हमेशा से ही समाज के मौजूदा मुद्दों पर आधारित सीरियल बनाती आई हैं. पहला सीजन जब आया था, तब समाज बहुत अलग था. उस समय इस शो को काफी प्रगतिशील माना गया था. अब 25 साल बाद भी लोगों का इतना प्यार देखकर अच्छा लगता है. ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ आज के आधुनिक रिश्तों की जटिलताओं को बहुत अच्छे से दिखा रहा है.'




