Begin typing your search...

Stree 2: अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी मचेगा सरकटे का आतंक, जानें कब और कहां होगी रिलीज?

फिल्म स्त्री 2 राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की सबसे हिट फिल्मों में से एक है. अब जल्द ही यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है.

Stree 2: अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी मचेगा सरकटे का आतंक, जानें  कब और कहां होगी रिलीज?
X
हेमा पंत
by: हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 9 Sept 2024 12:33 PM IST

साल 2018 में आई हॉरर कॉमेड फिल्म स्त्री की अपार सफलता के बाद करीब 6 साल बाद स्त्री 2 फिल्म थियटर्स पर रिलीज की गई. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. इस फिल्म के लीड रोल में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, अपारशक्ति और अभिषेक बैनर्जी नज़र आएं. थियटर्स के बाद फैंस स्त्री 2 के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. चलिए जानते हैं कि ओटीटी पर कब रिलीज होगी ये फिल्म.

कब होगी ओटीटी पर स्त्री 2 फिल्म रिलीज?

रूही’, ‘भेड़िया, ‘मुंज्या’और हाल ही में सुपर हिट हुई फिल्म स्त्री 2 को दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है.स्त्री 2 की दमदार कहानी, कॉमेडी और कास्ट की बेहतरीन परफॉर्मेंस के चलते रिलीज के चौथे हफ्ते भी सिनेमाघर में

अभी तक जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब इसके बाद कहा जा रहा है कि अमेज़न प्राइम वीडियो ने हाल ही में कथित तौर पर "स्त्री 2" के स्ट्रीमिंग राइट्स ले लिए हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो यह फिल्म 27 सितंबर से इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो सकती है, लेकिन बता दें कि अभी तक स्ट्रीमिंग की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

स्त्री 2 फिल्म की कहानी

यह हॉरर कॉमेडी फिल्म नीरेन भट्ट ने लिखी है और इसे अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म की कहानी विक्की, जना और बिट्टू नाम के तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. इन तीनों दोस्तों को चंदेरी शहर में एक खतरे का पता चलता है. जब गांव से एक महिला को किडनैप कर दिया जाता है, तब ये तीनों दोस्त शहर को इस सरकटे भूत से से बचाने का काम करते हैं. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वे स्त्री की बेटी की मदद से गांववालों को बचाते हैं.

‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

स्त्री 2 इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है. श्रद्धा कपूर और राजकुमार ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर ली है और कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिए हैं. इस फिल्म ने केवल 25 दिनों में 550 करोड़ रूपये कमाए हैं. बता दें कि स्त्री 2 इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.

अगला लेख