Begin typing your search...

करीना कपूर का वीडियो देख भावुक हुईं करिश्मा, जानें क्‍या कहा?

हाल ही में एक वीडियो के जरिए करिश्मा कपूर की बहन करीना ने उनके शो 'इंडियाज बेस्‍ट डांसर' में हाजिरी लगाई और उनका वीडियो देख करिश्मा भावुक हो गईं।

करीना कपूर का वीडियो देख भावुक हुईं करिश्मा, जानें क्‍या कहा?
X
सागर द्विवेदी
सागर द्विवेदी

Published on: 5 Sept 2024 3:40 PM

करिश्मा कपूर इस साल कोरियोग्राफर गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ मिलकर सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' को जज कर रही हैं। अब जब कपूर खानदान की बेटी इस शो का हिस्सा हों और उनके परिवार के सदस्य इसमें शामिल न हों, यह तो हो ही नहीं सकता। हाल ही में एक वीडियो के जरिए करिश्मा कपूर की बहन करीना कपूर खान ने उनके शो में हाजिरी लगाई और उनका वीडियो देख करिश्मा भावुक हो गईं।

मां-बेटी जैसा है रिश्‍ता

दरअसल, यह भावुक करने वाला वीडियो मैसेज करिश्मा के लिए एक सरप्राइज था। इस मैसेज में करीना ने दोनों बहनों के गहरे रिश्ते को याद करते हुए कहा है कि उनके लिए करिश्मा सिर्फ बॉलीवुड की एक सुपरस्टार ऐक्ट्रेस नहीं हैं जिनके लाखों चाहने वाले हैं। उनके लिए करिश्मा कपूर उनकी मां हैं। बहन से ज्यादा उनका रिश्ता मां-बेटी का है और यह उनके लिए बेहद खास है। इसके साथ ही करीना कपूर ने कहा कि वह अपनी बहन की नई इनिंग को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं क्योंकि उन्हें पता है कि इस शो में आने वाले नए टैलेंट का वह अपने एक्सपीरियंस से सही मार्गदर्शन करेंगी।

करिश्‍मा ने कहा- करीना पर है गर्व

करीना के मुंह से ये सारी बातें सुनकर करिश्‍मा भावुक हो जाती हैं। वह कहती हैं, 'बेबो मेरे लिए मेरी पहली बेटी है। मुझे उस पर बहुत गर्व है और जब भी मैं उसके बारे में सोचती हूं, मेरे लिए वह एक बहन का नहीं बल्कि एक मां का नजरिया होता है।'

जल्द शो में शामिल हो सकती हैं करीना कपूर

'इंडियाज बेस्ट डांसर' को भले ही करिश्मा कपूर, टेरेंस लुईस और गीता कपूर जज कर रहे हों लेकिन इस शो में कई सारे सिलेब्रिटीज मेहमान बनकर शामिल होते रहते हैं। कुछ दिन पहले ही करीना की फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। सूत्रों की मानें तो जल्द करीना इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए शो पर आ सकती हैं।

करीना भी कर चुकी हैं जज

करिश्मा कपूर की तरह करीना कपूर भी रियलिटी शो जज कर चुकी हैं। जी टीवी के 'डांस इंडिया डांस- बैटल ऑफ चैंपियन' से करीना ने रियलिटी शो की दुनिया में अपना डेब्यू किया था। हालांकि, अपने बिजी शेड्यूल के चलते करीना इसके बाद कोई रियलिटी शो साइन नहीं कर पाईं।

अगला लेख