जम्मू-कश्मीर में जन्म, बीकॉम तक पढ़ाई, मॉडलिंग-एक्टिंग में करियर, अर्शदीप की गर्लफ्रेंड Samreen Kaur को कितना जानते हैं आप?
अर्शदीप सिंह ने समरीन और अपने रिलेशन की घोषणा कर दी है. समरीन ने फेमिना मिस इंडिया 2018 में पार्ट लिया था. वह कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं.
इंडियन क्रिकेट टीम के फास्ट बॉलर अर्शदीप सिंह ने एक्टर-मॉडल समरीन कौर के साथ अपने रिलेशन को ऑफिशियली सोशल मीडिया पर अकाउंस कर दिया है. समरीन को IPL के दौरान पंजाब किंग्स के अधिकतर मैचों में देता जाता था. अर्शदीप के रिश्ते को कंफर्म करने से पहले ही, फैन्स ने सोशल मीडिया पर उनको पब्लिकली साथ दिखने और ट्रैवल से जुड़ी पोस्ट्स को जोड़कर यह अंदाजा लगा लिया था कि दोनों डेट कर रहे हैं.
रविवार को इंडियन क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दोनों के रिश्ते को लेकर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा है, 'my person'. अर्शदीप ने इंस्टाग्राम पर समरीन के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें कपल एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिख रहा है. उनके इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है.
समरीन का जन्म 7 सितंबर 1999 को जम्मू-कश्मीर में हुआ. वो एक एक्टर, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करियर शुरू करने से पहले, उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड कॉमर्स से BCom (ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी की. उनके करियर को तब बड़ी बड़ा ब्रेक मिला, जब उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2018 प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर को रिप्रेजेंट किया और फाइनलिस्ट बनीं. इस प्रतियोगिता के बाद, उन्होंने फिल्मों और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में काम करने से पहले कई मॉडलिंग असाइनमेंट किए.
समरीन ZEE5 की वेब सीरीज़ 'नेल पॉलिश' में नजर आ चुकी हैं और '83' व 'सरदार जी 2' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया हुआ है. उन्होंने जुबिन नौटियाल, बादशाह और गुरु रंधावा जैसे गायकों के साथ कई लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है. 'बावला' और 'तुझे भूलना तो चाहा' जैसे गानों ने उन्हें ज्यादा लोगों तक पहुंचने में मदद की. एक्टिंग प्रोजेक्ट्स के अलावा, समरीन की सोशल मीडिया पर अच्छे फॉलोअर्स है, जहां वह अपने काम, ट्रैवल और फैशन से जुड़ी अपडेट्स रेगुलर शेयर करती रहती हैं.
अर्शदीप सिंह के साथ उनके रिलेशन की अफवाहें तब जोर पकड़ने लगीं जब स्नैपचैट पर एक वायरल पोस्ट में क्रिकेटर को एक महिला का हाथ थामे हुए देखा गया, माना जा रहा है कि वह महिला समरीन है. इंटरनेट यूजर्स ने वायरल तस्वीरों में दिखे टैटू, एक्सेसरीज और कपड़ों का कंपैरिजन समरीन के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट की गई फोटोज से करके इन अफवाहों को और हवा दी. स्टेडियम के बाहर मीडिया द्वारा उन्हें स्पॉट किए जाने और दोनों की सोशल मीडिया एक्टिविटी ने फैंस के शक को यकीन में बदल दिया, जिस पर आखिरकार अब अर्शदीप ने मुहर लगा दी है.
यूट्यूबर आशीष चंचलानी के साथ भी समरीन के लिंक अप्स की खबरें खूब चली थी. दोनों अक्सर साथ दिखते थे. उस समय दोनों ने कहा था वो केवल अच्छे दोस्त हैं. हालांकि बाद में समरीन ने बताया कि पर्सनल रीजन के कारण दोनों के बीच दोस्ती नहीं है लेकिन एक दूसरे की इज्जत करते हैं.
समरीन को सबसे पहले 2026 के IPL मैच में देखा गया था जहां वो अर्शदीप का हाथ थामे दिख रही थी. इसी इवेंट के बाद से दोनों के रिलेशनशिप को लेकर खबरें आने लगी थी. हालांकि दोनों ने तब तक कुछ भी नहीं कहा था.




