Begin typing your search...

मैं खुद विवाद खड़ा कर सकती हूं! Priyanka Chopra पर तंज कसने के बाद, Swara Bhasker ने दी सफाई

सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर के नाम से एक फर्जी ट्वीट तेजी से वायरल हुआ, जिसमें प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा गया था. एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर इसे फेक बताया और लोगों को गुमराह करने पर नाराजगी जताई.

swara bhasker fake tweet priyanka chopra oscar 2026 controversy
X
( Image Source:  Instagram: reallyswara )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 19 March 2026 11:19 AM

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खबर बहुत तेजी से वायरल हुई, जिसमें दावा किया जा रहा था कि बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने एक ट्वीट किया है. उस ट्वीट में कथित तौर पर स्वरा ने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की आलोचना की थी. यह ट्वीट ऑस्कर 2026 के उस पल से जुड़ा था, जहां प्रियंका ने जेवियर बार्डेम की 'फ्री फिलिस्तीन' वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी थी.

उस फेक ट्वीट में लिखा था कुछ ऐसा, 'आप कुछ लोगों को खुश करने के लिए चाहे जितना भी दिखावा करें, एक दिन आपका असली चेहरा पूरी दुनिया के सामने आ जाएगा और आपको अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ेगा.' यह पोस्ट इतनी तेजी से फैली कि लोगों ने इसे सच मान लिया और काफी चर्चा होने लगी. लेकिन स्वरा भास्कर ने जल्दी ही इसकी सच्चाई सामने ला दी.

क्या दी स्वरा भास्कर ने सफाई?

उन्होंने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इस फेक ट्वीट की स्क्रीनशॉट शेयर की और साफ-साफ कहा कि यह ट्वीट उन्होंने कभी नहीं किया. यह पूरी तरह से फेक है. स्वरा ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि 'लगता है कुछ 'संघी' लोगों ने यह फर्जी ट्वीट बनाया है और मुझे चिढ़ाने के लिए इसे फैला रहे हैं. अजीब सी बेताबी है इनमें. मैं खुद काफी विवाद खड़ा कर सकती हूं, दोस्तों. आपको मुझे दूसरों की खबरों में घसीटने की कोई जरूरत नहीं है. मुझे पता है आप लोग मेरे बहुत बड़े फैन हैं, लेकिन... मैं आपको मसाला तो देती ही रहूंगी. तो हां, यह मेरा कथित ट्वीट पूरी तरह फर्जी है.'

फिलिस्तीन पर क्या बोले थे जेवियर बार्डेम

अब बात करते हैं उस असली घटना की, जिससे यह सब शुरू हुआ. 98वें ऑस्कर 2026 के मंच पर प्रियंका चोपड़ा और स्पैनिश एक्टर जेवियर बार्डेम ने साथ मिलकर बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवार्ड देने का मौका पाया. इस दौरान जेवियर ने माइक पर साफ कहा, 'No to war and Free Palestine' यानी युद्ध का विरोध और फिलिस्तीन को आजादी दो. उन्होंने अपने टक्सीडो पर भी 'No to War' का पिन लगाया हुआ था. प्रियंका उनके बगल में खड़ी थीं. जेवियर की इस बात पर उन्होंने मुस्कुराते हुए सिर हिलाकर सहमति जताई. यह पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो गया.

प्रियंका की सहमति पर उठे सवाल

कुछ लोगों ने इसे सराहा, तो कुछ ने प्रियंका की इस प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए. लोग बंट गए थे कि यह सही था या नहीं. इस अवार्ड को नॉर्वे की फिल्म 'Sentimental Value' को दिया गया. स्वरा भास्कर ने इस फेक ट्वीट के जरिए लोगों को गुमराह करने की कोशिश पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि ऐसे फेक कंटेंट फैलाना गलत है.

स्वरा भास्कर की अपकमिंग फिल्म

पर्सनल लाइफ की बात करें तो स्वरा हाल ही में अपने पति फहद अहमद के साथ एक रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आईं. यह शो सेलिब्रिटी कपल्स के लिए है, जहां वे मजेदार टास्क और चुनौतियों में हिस्सा लेते हैं. साथ ही स्वरा अपनी आने वाली फिल्म 'मिसेज फलानी' का इंतजार कर रही हैं, यह एक सामाजिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें स्वरा अलग-अलग क्षेत्रों और बोलियों में कई किरदार निभाएंगी. फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

Priyanka Choprabollywood
अगला लेख