Begin typing your search...

चोटिल या बीमारी! एक्टर Sharad Kapoor को क्या? इस वजह से अपने पालतू कूतो को भेजा एनिमल सेंटर में- बताई पूरी कहानी

शरद कपूर अपने चार पालतू कुत्तों को कुछ समय के लिए मुंबई के YODA एनिमल वेलफेयर सेंटर भेज रहे हैं. विदाई के दौरान अभिनेता भावुक होकर रो पड़े. जानिए इसके पीछे की वजह.

चोटिल या बीमारी! एक्टर Sharad Kapoor को क्या? इस वजह से अपने पालतू कूतो को भेजा एनिमल सेंटर में- बताई पूरी कहानी
X

90 के दशक में अपनी फिल्मों से पहचान बनाने वाले अभिनेता शरद कपूर इन दिनों एक भावुक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. वायरल वीडियो में वह अपने चार पालतू कुत्तों को विदा करते हुए आंसू नहीं रोक पा रहे हैं. उन्हें इस हालत में देखकर फैंस उनकी सेहत और निजी जिंदगी को लेकर चिंता जता रहे हैं.

वीडियो में शरद कपूर ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं. वह अपनी चोट का जिक्र करते हुए बताते हैं कि फुटबॉल खेलते समय उनकी हड्डी में चोट लग गई है. इस दौरान वह काफी असहज नजर आते हैं.

दरअसल, शरद कपूर अपने कुत्तों को हमेशा के लिए खुद से दूर नहीं कर रहे हैं. घर की मौजूदा परिस्थितियों के चलते उन्होंने फिलहाल चारों को मुंबई के YODA एनिमल वेलफेयर सेंटर भेजने का फैसला किया है.

क्यों चारों कुत्तों को सेंटर भेजने का फैसला लिया?

एनिमल वेलफेयर एक्टिविस्ट हेमा चौधरी के मुताबिक, शरद कपूर इन दिनों कुछ शारीरिक परेशानियों से गुजर रहे हैं और उन्हें खुद देखभाल की जरूरत है. इसके अलावा, परिवार में नवजात बच्चे के आने से जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं. घर में चारों कुत्तों की देखभाल के लिए नियमित केयरटेकर नहीं है. ऐसे में परिवार ने उनकी बेहतर देखभाल के लिए फिलहाल उन्हें एनिमल वेलफेयर सेंटर भेजने का फैसला किया. यह व्यवस्था अस्थायी है. परिस्थितियां सामान्य होने पर शरद उन्हें वापस घर लाना चाहते हैं.

'नया बंगला मिलते ही अपने बच्चों को वापस ले आऊंगा'

वीडियो में शरद कपूर अपने कुत्तों से बिछड़ने का दर्द बयां करते हुए कहते हैं, "अभी मेरे घर की भी थोड़ी परिस्थितियां ऐसी हैं. इस घर के बाद जब मेरा नया बंगला होगा, तो मैं YODA से कहूंगा कि मेरे बच्चों को वापस दे दीजिए, क्योंकि मैं इनके बिना नहीं रह सकता."

अभिनेता अपने चारों कुत्तों को अपने बच्चों की तरह मानते हैं. उन्हें खुद से दूर भेजते समय उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं. वह इस बात को लेकर भी चिंतित हैं कि उनसे दूर रहकर उनके कुत्ते कैसे रहेंगे.

इस वीडियो को हेमा चौधरी ने शेयर किया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि शरद कपूर की परिस्थितियों को समझे बिना उन्हें ट्रोल न करें. हेमा के मुताबिक, वह अभिनेता को करीब 30 साल से जानती हैं और कुत्तों को सेंटर भेजने का फैसला मजबूरी में लिया गया है, न कि उन्हें छोड़ने के लिए.

कौन हैं शरद कपूर?

शरद कपूर बॉलीवुड अभिनेता हैं, जिन्होंने 90 के दशक में फिल्मों में अपनी पहचान बनाई. उन्हें साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'जोश' से खास पहचान मिली, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम किया था. इसके अलावा वह 'दस्तक', 'एलओसी कारगिल' और 'लक्ष्य' जैसी फिल्मों में भी नजर आए. अपनी लंबी कद-काठी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचाने जाने वाले शरद ने हिंदी सिनेमा में कई तरह के किरदार निभाए हैं. हालांकि, बीते कुछ समय से वह फिल्मों और लाइमलाइट से दूर हैं.

अगला लेख