Begin typing your search...

Gaurav Khanna को Bigg Boss 19 जीतने के बाद भी नहीं मिले 50 लाख और कार, व्लॉग में एक्टर ने किया रिवील

'बिग बॉस 19' के विजेता गौरव खन्ना ने खुलासा किया कि शो जीतने के बावजूद उन्हें अभी तक कैश प्राइज, कार और अन्य इनाम नहीं मिले हैं. उन्होंने बताया कि इनाम मिलने में आमतौर पर 1-2 महीने का समय लगता है.

bigg boss19 winner gaurav khanna prize money delay
X
( Image Source:  Instagram: gauravkhannaofficial )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Published on: 12 March 2026 11:06 AM

टीवी एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने हाल ही में 'बिग बॉस सीजन 19' (Bigg Boss 19) जीतकर सबको चौंका दिया था. वे इस शो में तीन महीने से भी ज्यादा समय तक घर में रहे और आखिरकार दिसंबर 2025 के ग्रैंड फिनाले में होस्ट सलमान खान ने उन्हें विजेता घोषित किया. इस सीजन में बहुत सारा ड्रामा, नई-नई दोस्तियां, कुछ दिल टूटने वाले पल और ढेर सारी भावनाएं देखने को मिलीं. गौरव ने फाइनल में फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे और अमाल मलिक जैसे कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़कर यह खिताब अपने नाम किया.

खास बात यह है कि गौरव ने पूरे शो में बिना किसी बेवजह झगड़े या तेज बहस के अपनी गरिमा और शालीनता बनाए रखी. इसी वजह से फैंस को उनका खेल बहुत पसंद आया और वे 'बिग बॉस' के इतिहास में उन चुनिंदा लोगों में शामिल हो गए, जिन्होंने शांत और सभ्य तरीके से शो जीता. अब गौरव ने अपने नए यूट्यूब व्लॉग में फैंस के कई सवालों के जवाब दिए हैं. एक फैन ने पूछा कि क्या उन्हें शो में वादा किए गए सभी इनाम मिल गए हैं जैसे- 50 लाख रुपये की कैश प्राइज, कार, कूपन और बाकी चीजें.

क्या बताया गौरव ने?

इस पर गौरव ने बहुत ईमानदारी से जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'सच बताऊं तो ये सब आने में थोड़ा समय लगता है. अभी तक कुछ भी नहीं मिला है. लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि मिल जाएगा, क्योंकि ऐसी चीजों में एक प्रक्रिया होती है.' वे आगे बोले, 'मुझे लगता है कि इन सब चीजों को आने में 1-2 महीने तो लग ही जाते हैं. कंपनी की अपनी इंटरनल ऑडिट और प्रोसेस चलती है. थोड़ा डिले होता है, लेकिन ये ठीक है. मैं टीवी का आदमी हूं, टीवी में ऐसे डिले आम बात हैं. सब आ जाएगा, कोई टेंशन नहीं.'

लाइफ में आया बड़ा बदलाव

गौरव ने यह भी बताया कि शो जीतने के बाद उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है. खासकर उनके कानपुर वाले घर पर अब रोजाना 50-60 लोग आने लगे हैं. फैंस मिलने आते हैं, फोटो लेते हैं और उनका अभिनंदन करते हैं. लोगों को उनका खेलने का तरीका बहुत अच्छा लगा – शांत, सम्मानजनक और बिना किसी गलत व्यवहार के.

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के भी रहे विनर

गौरव ने कहा कि अब तक के किसी भी शो से ज्यादा पहचान उन्हें इस 'बिग बॉस 19' से मिली है. बता दें कि यह गौरव का दूसरा बड़ा रियलिटी शो जीतना है. इससे पहले उन्होंने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' भी जीता था. अब बिग बॉस जीतने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग और पॉपुलैरिटी बहुत बढ़ गई है. फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें सारे इनाम मिल जाएंगे और वे अपनी जीत का पूरा मजा ले पाएंगे.

bigg boss 19
अगला लेख