Begin typing your search...

रियलिटी स्टार Elvish yadav रेमो डिसूजा की फिल्म से करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू, इंस्टा पर शेयर की जानकारी

फिल्म के प्रोड्यूसर विक्की जैन होंगे. अपनी पोस्ट में एलविश एक्शन क्लैप की फोटो के साथ दिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह सपने के सच होने के बराबर है.

रियलिटी स्टार Elvish yadav रेमो डिसूजा की फिल्म से करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू, इंस्टा पर शेयर की जानकारी
X
( Image Source:  Instaggram: Elvish Yadavv )

रियलिटी शो स्टर एल्विश यादव जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं. उन्होंने इसका जानकारी इंस्ट्रग्राम पोस्ट के जरिए साझा की है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'मेरी पहली फिल्म. एक नई शुरुआत, एक नया सफर और एक ऐसा पल जिसका मैंने हमेशा सपना देखा है. शुक्रगुजार हूं, उत्साहित हूं और आगे आने वाली हर चीज के लिए तैयार हूं.

उन्होंने आगे लिखा, 'मेरे भाई विक्की जैन को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई!. यह फिल्म इसलिए भी बहुत खास है क्योंकि प्रोड्यूसर के तौर पर यह आपकी पहली फिल्म है. इस खास पड़ाव को शेयर करने के लिए आपसे बेहतर इंसान कोई और नहीं हो सकता था. रेमो डिसूजा सर के निर्देशन में काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है. उम्मीद है कि हमने आप सभी के देखने के लिए कुछ बहुत अच्छा बनाया है. नई शुरुआत, सपनों के सच होने और आगे के शानदार सफर के लिए शुभकामनाएं.'




दूसरी ओर विक्की ने लिखा, 'आज, मैं VJ फ्रेम्स और हमारी महत्वाकांक्षी एक्शन फ्रैंचाइजी 'प्रोडक्शन नंबर 1' के साथ एक प्रोड्यूसर के तौर पर नई भूमिका शुरू कर रहा हूं. यह नया अध्याय और भी खास हो जाता है क्योंकि रेमो डिसूजा इसे डायरेक्ट कर रहे हैं, टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं, और अभिषेक बनर्जी तथा एल्विश यादव इस रोमांचक सफर में हमारे साथ जुड़ रहे हैं.



उन्होंने आगे लिखा, 'मैं अपने साथी प्रोड्यूसर्स नीरज तिवारी, विशाल गुरनानी, जूही पारेख मेहता और मुकेश गुप्ता का, और उन सभी का आभारी हूँ जिन्होंने इस सपने पर भरोसा जताया है. एक नया साल. एक नया अध्याय, एक नया सफर. आज से शूटिंग शुरू हो रही है. यह तो बस शुरुआत है.'

अगला लेख