Begin typing your search...

मां-बेटी में सिर्फ 8 साल का गैप, Drishyam के Vijay Salgaonkar के परिवार में किसकी कितनी उम्र, अजय देवगन और Ishita Dutta में इतना अंतर

इन दिनों ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. अजय देवगन की विजय सालगांवकर की कहानी ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. फिल्म के किरदारों की उम्र का अंतर भी चर्चा में है. खास बात है कि रियल लाइफ में श्रेया सरन और इशिता दत्ता की उम्र में सिर्फ 8 साल का फर्क है. वहीं सबसे छोटी बेटी मृणाल जाधव महज 17 साल की हैं.

मां-बेटी में सिर्फ 8 साल का गैप, Drishyam के Vijay Salgaonkar के परिवार में किसकी कितनी उम्र, अजय देवगन और Ishita Dutta में इतना अंतर
X

इन दिनों दृश्यम द कंक्लूजन फिल्म बहुत चर्चा में हैं. इस फिल्म के किरदारों को भी लोगों की खूब सराहना मिल रही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजय देवगन के परिवार यानी विजय सालगांवकर की फैमिली में जो पत्नी और बड़ी बेटी हैं, यानि श्रेया सरन और इशिता दत्ता की उम्र में रीयल लाइफ में केवल 8 साल का अंतर है. नंदनी सालगांवकर (श्रेया सरन) और अंजू सालगांवकर (इशिता दत्ता) 44 और 36 साल की हैं. वहीं अजय देवगन की बात करें तो वो 57 साल के हैं और सबसे छोटी बेटी के रोल में अनु सालगांवकर का किरदारक कर रही हैं, वो एक्ट्रेस मृणाल जाधव वो केवल 17 साल की हैं.

2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंची इस क्राइम थ्रिलर ने पहले ही दिन से दर्शकों का ध्यान खींचा और तीन दिनों में इसकी कमाई 300 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई. अब फिल्म को थिएटर में देखने के बाद दर्शकों की नजर इसके ओटीटी प्रीमियर पर भी टिक गई है. अगर आप सिनेमाघर में यह कहानी नहीं देख पाए हैं और घर बैठे विजय सालगांवकर की कहानी का आखिरी अध्याय देखना चाहते हैं, तो फिल्म के Netflix पर आने की जानकारी सामने आई है. हालांकि, ओटीटी रिलीज की ऑफिशियल डेट का अभी इंतजार है.

लोगों को ओटीटी रिलीज का इंतजार

आमतौर पर किसी बड़ी हिंदी फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद उसके ओटीटी प्रीमियर में कुछ हफ्तों का अंतर रखा जाता है. कई फिल्मों की स्ट्रीमिंग करीब 4 से 8 हफ्ते बाद शुरू होती है. हालांकि, यह समय फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस, मेकर्स के समझौते और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की रणनीति के हिसाब से बदल सकता है. ऐसे में ‘Drishyam: The Conclusion’ के लिए भी थिएटर रिलीज के तुरंत बाद ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की उम्मीद नहीं करनी चाहिए.

जयदीप अहलावत अहम रोल में

फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आ रहे हैं. उनके साथ श्रिया सरन, तब्बू और जयदीप अहलावत अहम भूमिकाओं में हैं. वो एक पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है. कहानी और किरदारों से जुड़े रहस्य जानने के लिए दर्शकों में एक्साइटमेंट बनी हुई है. अब जिन लोगों ने इसे थिएटर में नहीं देखा, उनकी नजर ओटीटी रिलीज पर टिकी है.

अगला लेख