Begin typing your search...

Don 3 controversy: क्या Ranveer Singh और Farhan Akhtar की हो गई सुलह, एक्सेल एंटरटेनमेंट को लौटा रहे है 10 करोड़!

'डॉन 3' फिल्म को लेकर रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है. समझौते की खबरों के बीच अब नए खुलासों ने इस मामले को और पेचीदा बना दिया है.

डॉन 3 विवाद
X
डॉन 3 विवाद
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 23 April 2026 10:49 AM

बॉलीवुड में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में चल रहा मुद्दा है रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच 'डॉन 3' (Don 3) फिल्म को लेकर चल रहा विवाद. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों पक्षों के बीच मामला सुलझ गया है और समझौता हो चुका है, लेकिन अब नई जानकारी से लग रहा है कि कहानी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है. विरोधाभासी खबरें आने की वजह से ये पूरा मामला और भी ज्यादा दिलचस्प हो गया है.

कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ समझौता कर लिया है, जबकि कंपनी के करीबी सूत्रों का कहना है कि अभी भी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. बातचीत तो चल रही है, लेकिन कोई लिखित या फाइनल समझौता अभी तक नहीं हुआ है.

क्या था समझौते का दावा?

पहले फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रणवीर सिंह ने एक्सेल एंटरटेनमेंट को प्री-प्रोडक्शन खर्च के रूप में 10 करोड़ रुपये देने पर सहमति जता दी है. साथ ही, उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'प्रलय' में कंपनी को एक हिस्सेदारी (equity) देने की भी पेशकश की थी. लेकिन अब SCREEN की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सेल एंटरटेनमेंट के सूत्रों ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. उनका साफ कहना है कि स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया है. बातचीत अभी भी चल रही है, लेकिन कोई समझौता फाइनल नहीं हुआ है.'

'प्रलय' फिल्म पर क्या असर पड़ा?

इस विवाद का असर रणवीर सिंह की दूसरी बड़ी फिल्म 'प्रलय' पर भी पड़ता दिख रहा है. ये फिल्म एक ज़ॉम्बी एपोकैलिप्स थ्रिलर है, जिसमें रणवीर अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी मां कसम फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूसर के रूप में भी कदम रखने वाले हैं. फिल्म समीर नायर की अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट और हंसल मेहता की ट्रू स्टोरी फिल्म्स के साथ भी जुड़ी हुई है. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि फिलहाल एक्सेल एंटरटेनमेंट इस प्रोजेक्ट से जुड़ी नहीं है. यानी अगर समझौता नहीं होता है, तो प्रलय फिल्म में एक्सेल की भागीदारी की कोई गुंजाइश फिलहाल नहीं दिख रही है. इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है, लेकिन रणवीर इसमें कल्याणी प्रियदर्शन के साथ काम करने वाले हैं, जो उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म होगी.

रणवीर ने क्यों छोड़ी 'डॉन 3'?

दरअसल, ये विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने 'धुरंधर' की सफलता के ठीक बाद ही 'डॉन 3' से अपना नाम वापस ले लिया. स्क्रिप्ट को लेकर मतभेद, बार-बार देरी और प्रोजेक्ट के मैनेजमेंट पर सवाल उठने के कारण रणवीर इस फिल्म से अलग हो गए. उनकी तरफ से कहा गया कि उन्हें स्क्रिप्ट की रिटेन कॉपी भी नहीं दी गई थी और प्रोजेक्ट की तैयारी में काफी समय बर्बाद हुआ. साथ ही, उन्होंने ये भी तर्क दिया कि बैजू बावरा समेत उनकी कुछ अन्य फिल्में रद्द होने के कारण उन्हें भी नुकसान हुआ था, लेकिन उसके लिए कोई मुआवजा नहीं मिला. दूसरी तरफ, एक्सेल एंटरटेनमेंट का कहना है कि रणवीर की सहमति से ही सारा प्री-प्रोडक्शन काम पूरा किया गया था. शेड्यूल बदलने और हुए नुकसान को लेकर उन्होंने 40 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा था.

आगे क्या होगा?

फिलहाल 'डॉन 3' का भविष्य पूरी तरह अनिश्चित है. फरहान अख्तर खुद कई अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं. वे हाल ही में सैम मेंडेस द्वारा निर्देशित द बीटल्स की बायोपिक में पंडित रवि शंकर की भूमिका निभाने वाले हैं. वहीं रणवीर सिंह अपना पूरा फोकस 'प्रलय' फिल्म पर केंद्रित कर चुके हैं.

Ranveer Singhbollywood
अगला लेख