Begin typing your search...

7 दिन में 1000 करोड़ के करीब Dhurandhar: The Revenge, वीकडे में कलेक्शन में आई गिरावट

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधरः द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए 7 दिनों में 1000 करोड़ के करीब कमाई कर ली है. हालांकि वीकडे में कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है.

dhurandhar the revenge box office collection day
X
( Image Source:  IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 26 March 2026 8:19 AM

आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधरः द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) रिलीज होते ही पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई. रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की. पहले वीकेंड में इसने शानदार कमाई की और प्रीव्यू शोज में भी कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। हालांकि, पहले हफ्ते के बाद फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली. सोमवार से ही कलेक्शन घटने लगा और बुधवार तक यह 50 करोड़ रुपये से नीचे आ गया. इसके बावजूद, सिर्फ सात दिनों में ही फिल्म ने दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन के बहुत करीब पहुंचकर एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है.

Sacnilk की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, 25 मार्च 2026 को मंगलवार के दिन फिल्म वर्ल्डवाइड पर 1000 करोड़ रुपये के आंकड़े से सिर्फ थोड़ा सा पीछे रह गई. रणवीर सिंह, संजय दत्त, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकारों वाली यह फिल्म सात दिनों के प्रदर्शन के बाद सभी भाषाओं को मिलाकर दुनिया भर में कुल 994.58 करोड़ रुपये का सकल कलेक्शन कर चुकी है.

अगर दिन-दर-दिन की कमाई की बात करें तो:

18 मार्च 2026 को प्रीव्यू शोज में फिल्म ने 43 करोड़ रुपये का शुद्ध कलेक्शन किया

पहले दिन यानी गुरुवार को इसमें 50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई और यह 102.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गई

दूसरे दिन यानी शुक्रवार को थोड़ी गिरावट आई और कलेक्शन 80.72 करोड़ रुपये रहा

वीकेंड में फिर जोरदार उछाल आया। शनिवार को 113.00 करोड़ और रविवार को 114.85 करोड़ रुपये की कमाई हुई

उसके बाद सोमवार को कमाई घटकर 65 करोड़ रुपये रह गई

मंगलवार को 56.60 करोड़ रुपये और बुधवार को 47.70 करोड़ रुपये का शुद्ध कलेक्शन रहा

भारत में ग्रॉस कलेक्शन

भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 623.42 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 744.58 करोड़ रुपये हो चुका है. विदेशों से भी 250 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई हुई है, जिससे ग्लोबली कुल ग्रॉस कलेक्शन 994.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. सातवें दिन भी फिल्म ने अपना दम दिखाया. हिंदी भाषी इलाकों में इसने 44 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की और 34.7 प्रतिशत की मजबूत ऑक्यूपेंसी दर्ज की. तेलुगु भाषी राज्यों से 2.50 करोड़ रुपये और तमिलनाडु से करीब 1 करोड़ रुपये की कमाई हुई. कन्नड़ और मलयालम भाषी क्षेत्रों में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सभी भाषाओं में 23 से 39 प्रतिशत तक स्थिर ऑक्यूपेंसी के साथ यह फिल्म वीकेंड के बीच में भी दर्शक थिएटर पहुंच रहे है.

फिल्म की कहानी

आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधरः द रिवेंज' एक रोमांचक जासूसी ड्रामा है। रणवीर सिंह ने इसमें हमजा नाम के गुप्त भारतीय एजेंट का किरदार निभाया है. हमजा लयारी के अंडरवर्ल्ड में घुसपैठ करके एक खतरनाक मिशन पर है. पहली फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे वह रहमान डकैत के गिरोह तक पहुंचता है. अब इस सीक्वल में 2026 की कहानी आगे बढ़ती है, जहां हमजा हर तरह के खतरे को पार करते हुए अपने मिशन को पूरा करने की कोशिश करता है. फिल्म एक्शन, सस्पेंस और जासूसी तत्वों से भरी हुई है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है/

Ranveer Singhbollywood
अगला लेख