Dhurandhar 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, Ranveer Singh ने जवान के बाद तोड़ा KGF 2 का रिकॉर्ड, 300 करोड़ पार
फिल्म ने KGF 2 और जवान के रिकॉर्ड तोड़ते हुए 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. डब्ड वर्जन रिलीज के बाद इसकी कमाई में और बड़ा उछाल आने की उम्मीद है.
Dhurandhar 2 Box Office day 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से तूफान मचा रही है. यह फिल्म ओपनिंग वीकेंड में ही इतनी जबरदस्त कमाई कर रही है कि यश की सुपरहिट फिल्म 'KGF: Chapter 2' के पहले वीकेंड के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. 'KGF 2' ने अपने पहले वीकेंड में लगभग 264 करोड़ नेट कमाए थे, जो उस समय बहुत बड़ा आंकड़ा था. लेकिन 'धुरंधर 2' ने इससे आगे निकलते हुए नया इतिहास रच दिया है. फिल्म की शुरुआत ही इतनी धमाकेदार रही कि पहले ही करीब 240 करोड़ ग्रॉस की कमाई की खबरें आईं, जिसने सबको हैरान कर दिया.
अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है. Sacnilk के अनुसार, 20 मार्च तक 'धुरंधर 2' ने भारत में कुल 145.55 करोड़ रुपये कमाए. खास बात यह है कि ये सभी कमाई सिर्फ हिंदी वर्जन से हुई है, क्योंकि सेंसर बोर्ड और कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से अभी फिल्म अन्य भाषाओं (तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम आदि) में डब वर्जन में रिलीज नहीं हुई. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जैसे ही डब्ड वर्जन रिलीज होंगे, खासकर साउथ में जहां एक्शन और मास फिल्में बहुत चलती हैं, फिल्म की कमाई में और भी भारी उछाल आएगा.
अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग
यह फिल्म पहले से ही बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन चुकी है और अब पूरी तरह से ब्लॉकबस्टर ट्रैक पर है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त जैसे बड़े कलाकार हैं, और निर्देशक आदित्य धर ने इसे पहले पार्ट की सफलता के बाद और भी धमाकेदार बनाया है. दर्शकों का क्रेज देखते हुए लग रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 500 करोड़, 700 करोड़ और उससे भी ज्यादा के क्लब में एंट्री कर सकती है. बॉक्स ऑफिस पर अभी धुरंधर 2 का राज चल रहा है.
पहले दिन कर दिए थे 100 करोड़ पार
फिल्म ने अपने पहले दिन भारत भर में कुल 21,728 शोज चलाए और इनसे 102.55 करोड़ रुपये की कमाई की. इससे यह बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. इसने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'जवान' के पहले दिन के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया, जो पहले सबसे बड़ा रिकॉर्ड था. खास बात यह है कि यह अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली ए-रेटेड (A-rated, यानी एडल्ट सर्टिफिकेट वाली) भारतीय फिल्म भी बन गई है. रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को शाम 5 बजे से शुरू हुए पेड प्रीव्यू शोज में भी फिल्म ने कमाल किया. इनसे फिल्म ने लगभग 43 करोड़ रुपये कमाए. कुछ रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 47 करोड़ तक बताया गया है, जो किसी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे ज्यादा पेड प्रीव्यू कलेक्शन है. प्रीव्यू और पहले दिन की कमाई मिलाकर फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 145.5 करोड़ रुपये हो चुका है.




