Begin typing your search...

पेट पालने के लिए बेचा दूध, घाटकोपर टू दुबई वाया कुवैत, सेल्समैन से बिजनेस टायकून, कितने अमीर हैं Desi Bling के रिजवान साजन

कभी सड़कों पर दूध बेचकर गुजारा करने वाले Rizwan Sajan आज दुबई के अरबपति कारोबारियों में गिने जाते हैं. घाटकोपर की झुग्गियों से शुरू हुआ उनका सफर कुवैत होते हुए दुबई पहुंचा, जहां उन्होंने मेहनत के दम पर अरबों का बिजनेस खड़ा कर दिया.

rizwan sajan
X

कितने अमीर हैं Desi Bling के रिजवान साजन

( Image Source:  instagram-@rizwan.sajan )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 27 May 2026 4:01 PM IST

हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो Desi Bling में रिज़वान साजन की लग्जरी लाइफस्टाइल ने लोगों का ध्यान खींचा, लेकिन रिजवान की जिंदगी हमेशा से इतनी लग्जरी वाली नहीं थी. मुंबई के घाटकोपर की झुग्गियों में बचपन बिताने वाले रिज़वान साजन की कहानी आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी है. कभी परिवार का पेट पालने के लिए दूध और किताबें बेचने वाले रिजवान ने जिंदगी में कई मुश्किल दौर देखे. कम उम्र में स्कूल छोड़ना पड़ा, छोटे-मोटे काम करने पड़े, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. फिर नौकरी की तलाश उन्हें कुवैत ले गई, जहां उन्होंने एक सेल्समैन के तौर पर काम शुरू किया और अपनी मेहनत से पहचान बनाई.

हालांकि गल्फ वॉर ने उनकी जिंदगी को फिर से झटका दिया और उन्हें वापस लौटना पड़ा. लेकिन यही स्ट्रगल आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गया. कुछ हजार दिरहम लेकर दुबई पहुंचे रिजवान साजन ने वहीं Danube Group की नींव रखी, जो आज अरबों डॉलर का बिजनेस साम्राज्य बन चुका है.

कौन हैं रिजवान साजन?

रिजवान साजन का जन्म मुंबई के घाटकोपर इलाके की एक बेहद साधारण बस्ती में हुआ था. परिवार की फाइनेंशियल अच्छी नहीं थी, इसलिए उन्हें कम उम्र में ही काम करना पड़ा. इतना ही नहीं, उन्होंने स्कूल भी बीच में छोड़ दिया था ताकि परिवार की मदद कर सकें. बचपन में उन्होंने दूध बेचने से लेकर सड़कों पर किताबें बेचने तक कई छोटे-मोटे काम किए. सिर्फ 14 साल की उम्र में उन्होंने कमाना शुरू कर दिया था. मुश्किल हालात के बावजूद उनके अंदर आगे बढ़ने की जिद थी. यही सोच धीरे-धीरे उन्हें भारत से बाहर ले गई.

सेल्समैन से बिजनेस टायकून बनने तक

रिजवान साजन को बाद में कुवैत में सेल्समैन की नौकरी मिली. वहां उनकी सेल्स स्किल्स की काफी तारीफ होने लगी. हालांकि गल्फ वॉर के कारण उन्हें कुवैत छोड़कर वापस भारत लौटना पड़ा. यह उनके जीवन का बड़ा झटका था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.

1993 में कुछ दिरहम से शुरू किया अपना बिजनेस

1993 में वह कुछ हजार दिरहम और बड़े सपनों के साथ दुबई पहुंचे. वहीं उन्होंने Danube Group की शुरुआत एक छोटे ट्रेडिंग बिजनेस के रूप में की. धीरे-धीरे यह कंपनी रियल एस्टेट, बिल्डिंग मटेरियल, होम डेकोर, हेल्थकेयर और हॉस्पिटैलिटी जैसे कई सेक्टर्स में फैलती चली गई.

आज कितनी है दौलत?

आज रिजवान साजन यूएई के सबसे अमीर भारतीय मूल के कारोबारियों में गिने जाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 2.5 बिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपये में हजारों करोड़ है. Danube Group का कारोबार दुनिया के 10 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है और कंपनी लगातार आगे बढ़ रही है.

अगला लेख