Begin typing your search...

दीपिका इस दिन दे सकती हैं बेबी को जन्‍म, रणबीर कपूर से है कनेक्‍शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका की डिलीवरी डेट 28 सितंबर बताई जा रही है। वह साउथ मुंबई के एक हॉस्पिटल में बेबी को जन्म देंगी।

दीपिका इस दिन दे सकती हैं बेबी को जन्‍म, रणबीर कपूर से है कनेक्‍शन
X

ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। वह महीना शुरू हो चुका है जिसके लिए पिछले 9 महीने से लोग आंखें बिछाए बैठे थे। दरअसल, दीपिका मां बनने वाली हैं। वह अपने पहले बच्चे के स्वागत की उम्मीद कर रही हैं। फरवरी 2024 महीने के आखिरी दिनों में कपल ने यह गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी और बताया था कि सितंबर में डिलीवरी होनी है। इस बीच अब वह डेट भी सामने आ गई है जिसका कनेक्‍शन रणबीर कपूर से बताया जा रहा है।

लोगों ने सुनाई खरीखोटी

दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर हर कोई खुश था। हर कोई उन्हें बधाइयां दे रहा था लेकिन फिर बीच में लोगों ने खरीखोटी सुनानी शुरू कर दी। कहा गया कि वह सेरोगेसी के जरिए मां बनने वाली हैं। उनका बेबी बंप नकली है। हालांकि, ऐक्ट्रेस और ऐक्टर की तरफ से इस सब पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। उन सबके बीच अब ऐक्ट्रेस की डिलीवरी का समय भी नजदीक आ गया है। बताया जा रहा है कि शादी के 6 साल बाद कपल इस दिन माता-पिता बनेंगे।

28 सितंबर को देंगी जन्‍म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका की डिलीवरी डेट 28 सितंबर बताई जा रही है। वह साउथ मुंबई के एक हॉस्पिटल में बेबी को जन्म देंगी। यही नहीं, बीच में तो उनके ग्लो को देखते हुए इंटरनेट यूजर्स ने लड़का होने की उम्मीद जताई थी मगर यह जानने के लिए अभी भी थोड़ा इंतजार करना होगा। अब इस डेट का रणबीर कपूर से कनेक्शन यह है कि उसी दिन ऐक्टर का जन्म हुआ था यानी रणबीर का बर्थडे 28 सितंबर को ही पड़ता है।

रणबीर को डेट कर चुकी हैं दीपिका

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने एक-दूसरे को डेट किया था। बात शादी तक पहुंचने ही वाली थी कि उसके पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया। ऐक्ट्रेस ने ऐक्टर के नाम का टैटू भी करवाया था। हालांकि, अब भी दोनों दोस्त हैं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि ऐक्ट्रेस मैटरनिटी लीव पर होंगी और मार्च 2025 से काम शुरू करेंगी। वह बेबी को पूरा समय देंगी।

Deepika padukoneDeepika padukone babyDeepika padukone deliveryDeepika padukone 28 septemberranbir kapoor bday
अगला लेख