Begin typing your search...

T-series के फाउंडर गुलशन कुमार के भाई Darshan Kumar का निधन, भाई की हत्या के बाद ऐसे खड़ी की थी ग्लोबल एंटरटेनमेंट कंपनी

टी-सीरीज़ परिवार के सदस्य दर्शन कुमार का 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली में निधन हो गया, जिससे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. सिंगर मीका सिंह समेत कई कलाकारों ने उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

T-series के फाउंडर गुलशन कुमार के भाई Darshan Kumar का निधन, भाई की हत्या के बाद ऐसे खड़ी की थी ग्लोबल एंटरटेनमेंट कंपनी
X
( Image Source:  Instagram: mikasingh )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Updated on: 19 April 2026 11:46 AM IST

टी-सीरीज़ के फाउंडर गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली में निधन हो गया. उनके जाने से भारतीय संगीत और फिल्मी दुनिया में गहरा शोक छा गया है. दर्शन कुमार जी आम लोगों के सामने ज्यादा नहीं आते थे. वे बहुत शांत और सादा स्वभाव के इंसान थे. लेकिन संगीत और फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें एक बेहद दयालु, उदार और मददगार व्यक्ति के रूप में सब जानते थे।. उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर कई नए कलाकारों को आगे बढ़ाने में मदद की और परिवार की मजबूत नींव का हिस्सा बने रहे. उनके निधन की खबर सुनकर उनके परिवार के सदस्यों, दोस्तों और उन सभी लोगों ने जो उन्हें व्यक्तिगत रूप से या काम के सिलसिले में जानते थे, बहुत दुख जताया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

मीका सिंह ने शेयर की पोस्ट

मशहूर सिंगर मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर यह दुखद खबर शेयर की. उन्होंने लिखा, 'अभी-अभी दिल दहला देने वाली खबर मिली है कि टी-सीरीज़ के मालिक दर्शन कुमार जी हमें अपनी खूबसूरत यादें छोड़कर चले गए हैं. वे सचमुच एक महान इंसान थे. हमेशा दूसरों की मदद करते रहते थे. उन्होंने कई गायकों को अपनी शुरुआत करने का मौका दिया, उनका पूरा समर्थन किया और अनगिनत टैलेंट्स को आगे बढ़ने का मौका दिया. माता रानी उनकी आत्मा को शांति दें. उनकी आत्मा को शांति मिले. ओम शांति.' दर्शन कुमार जिस परिवार और विरासत का हिस्सा थे, उसे समझने के लिए हमें उनके बड़े भाई गुलशन कुमार दुआ के सफर को देखना होगा.

भाई की हत्या के बाद संभाला टी-सीरीज

साल 1983 में गुलशन कुमार दुआ ने सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की, जिसे बाद में लोग टी-सीरीज़ के नाम से जानने लगे. उन्होंने म्यूजिक इडस्ट्री में एक बड़ी क्रांति ला दी. उन्होंने संगीत को आम आदमी तक बहुत आसानी से पहुंचाया. भक्ति गीत, फिल्मों के गाने और अन्य म्यूजिक अब देश के हर कोने के घरों तक पहुंचने लगे. दुर्भाग्य से 12 अगस्त 1997 को उनकी जिंदगी अचानक खत्म हो गई. मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके में जीतेश्वर महादेव मंदिर के बाहर उन पर गोली चला दी गई. इस घटना ने पूरे देश को बहुत सदमा पहुंचाया था.

बनाया ग्लोबल एंटरटेनमेंट कंपनी

गुलशन कुमार के बाद उनकी कंपनी की जिम्मेदारी उनके भाई कृष्णा कुमार और भूषण कुमार ने संभाली. धीरे-धीरे भूषण कुमार ने टी-सीरीज़ को भारत की एक बड़ी और ग्लोबल एंटरटेनमेंट कंपनी बना दिया. आज भी कुमार परिवार अपनी विरासत को आगे बढ़ा रहा है. सिर्फ व्यापार के जरिए नहीं, बल्कि क्रिएटिव कामों के माध्यम से भी. इस परिवार की बेटियां तुलसी कुमार और खुशहाली कुमार आज खुद अच्छी कलाकार बन चुकी हैं और संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बना रही हैं. कुमार परिवार में दर्शन कुमार, गोपाल कृष्ण और कृष्णा कुमार जैसे भाई शामिल थे. हर एक ने परिवार की इस बड़ी विरासत में अपने-अपने तरीके से योगदान दिया. दर्शन कुमार जी के निधन से संगीत प्रेमियों और फिल्म जगत के लोगों में बहुत दुख है. वे हमेशा लोगों की यादों में एक सच्चे, शांत और मददगार इंसान के रूप में बने रहेंगे.

bollywood
अगला लेख