खाने में थूकता था कुक! कंटेंट क्रिएटर Neetu Bisht के घर में नौकर की शर्मनाक करतूत का खुलासा, वीडियो वायरल
कंटेंट क्रिएटर नीतू बिष्ट के घर में काम करने वाले कुक पर खाना बनाते समय थूकने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. CCTV फुटेज सामने आने के बाद इस घटना ने लोगों को चौंका दिया है और मामला तेजी से चर्चा में आ गया है.
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान और परेशान कर दिया है. फेमस यूट्यूबर नीतू बिष्ट ने बताया कि उनका कुक सिंक और खाने में थूकता है. पहले जब उन्हें यह बात बताई गई, तब उन्हें विश्वास नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने खुद जब सीसीटीवी फुटेज देखा, तो वह हैरान रह गईं.
वहीं नीतू की सास ने बताया कि उनका घर में बनने वाला खाने से भगवान को भोग लगाया जाता है. इतना ही नहीं, लंबे समय से नीतू की तबीतय खराब है, जिसका कारण अब उन्हें समझ आया है.
सिंक में थूकता दिखा कुक
नीतू ने बताया कि वह नहाने के बाद पूजा करने जा रही थी. उन्होंने फिर 10 मिनट तक फुटेज चेक की, ताकि वह जान सके कि यह सच में हुआ है या झूठ है. नीतू ने बताया कि जब उन्होंने वीडियो देखी तो वह शॉक रह गई, क्योंकि उनका कुक सिंक में थूक रहा था.
भगवान को लगता है भोग
इसके अलावा, नीतू की सास ने बताया कि उनके घर में जो खाना बनता है, उसका भगवान को भोग लगया जाता है. नीतू की सास ने बताया कि नीतू पिछले काफी समय से लगातार बीमार चल रही हैं और उनकी तबीयत में कोई खास सुधार नहीं हो रहा है. इस घटना के सामने आने के बाद उनकी सेहत को लेकर चिंता और बढ़ गई है.
पुलिस को करनी चाहिए रिपोर्ट
इस वीडियो में नीतू की सास ने यह भी कहा कि ऐसे इंसान को पुलिस को दे देना चाहिए. यह शख्स कितने लोगों के साथ गलत कर रहा है. इसके बाद जब उन्होंने कुक से पूछा कि वह कहां से है, तो नीतू ने बताया कि वह उत्तराखंड से है.
कौन है नीतू बिष्ट?
लखन अर्जुन रावत और नीतू बिष्ट (लखनीत) भारत के जाने-माने कंटेंट क्रिएटर्स हैं. ये दोनों यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपने व्लॉग्स और सोशल मीडिया वीडियो के लिए काफी फेमस हैं. फरवरी 2023 में शादी करने के बाद से ये कपल अपने रोजमर्रा के जीवन, फैशन और परिवार से जुड़े व्लॉग्स के जरिए लोगों के बीच खास पहचान बना चुका है. इनका यूट्यूब चैनल “Lakhneet Vlogs” काफी पॉपुलर है और यहां इनके लाखों फॉलोअर्स हैं.




