Begin typing your search...

Pankaj Tripathi साल में दो बार क्यों सेलिब्रेट करते हैं अपना बर्थडे? बड़े भाई से जुड़ा है रोचक किस्सा

पंजक त्रिपाठी साल में दो बार अपना बर्थडे मनाते हैं। एक 5 सितंबर और दूसरा 28 सितंबर लेकिन इसके पीछे एक रोचक किस्सा है।

Pankaj Tripathi साल में दो बार क्यों सेलिब्रेट करते हैं अपना बर्थडे? बड़े भाई से जुड़ा है रोचक किस्सा
X
निशा श्रीवास्तव
by: निशा श्रीवास्तव

Published on: 5 Sept 2024 4:07 PM

Pankaj Tripathi Birthday: मिर्जापुर के कालीन भईया को कौन नहीं जानता! जी हां,आपने ठीक समझा। हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज के बेताज बादशाह पंकज त्रिपाठी की। उनके संघर्ष की कई कहानियां तो चर्चा में रहती ही हैं,लेकिन उनसे जुड़ी एक दिलचस्प कहानी आज हम आपको बताने जा रहे हैं। ये कहानी उनके जन्मदिन से जुड़ी है। चौंकाने वाली बात तो ये है कि एक्टर साल में दो बार अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं और इसके पीछे रोचक किस्से भी हैं।

एक्टर की दो है बर्थडे डेट

पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितंबर 1976 में बिहार के गोपालगंज में हुआ था। हालांकि ये दावा किया जाता है कि उनकी असली जन्म तारीख 28 सितंबर, 1976 है। एक्टर साल में दो बार अपना जन्मदिन मनाते हैं। बता दें कि इंटरनेट पर एक्टर की जन्मदिन तारीख 28 सितंबर ही मौजूद है। एक इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने खुद इस मामले पर जवाब दिया था। उन्होंने बताया कि मेरे दो बर्थडे हैं, एक 5 सितंबर और एक 28 सितंबर है, लेकिन 28 वाला सही बर्थडे है।

पंकज त्रिपाठी ने इंटरव्यू के दौरान कहा, मेरे भईया गांव में स्कूल में मेरा एडमिशन करवाने गए थे। टीचर्स ने जब मेरे जन्मदिन के बारे में पूछा तो भईया ने कहा, सितंबर में हुआ था तारीख याद नहीं आप 5 सितंबर लिख दो, शिक्षक दिवस होता है और ये अच्छा दिन है। तभी से मेरा जन्मदिन 5 सितंबर को होने लगा।

पत्नी की सैलरी पर चलता था घर

पंकज त्रिपाठी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और दमदार एक्टिंग से एक अलग ही पहचान बनाई है, जिसके बाद उनके पास नाम और शोहरत की कमी नहीं है। लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा भी दौर आया था जब उनकी पत्नी की सैलरी से घर चलता था। एक्टर ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। आपको बता दें कि आज वह 40 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। एक्टर ने साल 2004 में मृदुला त्रिपाठी से शादी की और इनसे इन्हें एक बेटी आशी त्रिपाठी भी हैं।

अगला लेख