Bigg Boss 20: रैप फिर BPO में की नौकरी, 103 मिलियन व्यूज वाले ‘Yeda Yung’ सॉन्ग से मचाया बवाल, कौन है Yung DSA
Bigg Boss 20 में Yung DSA ने अपने दमदार अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच लिया है. यंग का Yeda Yung गाने इतना पॉपुलर हुआ कि उस पर 103 मिलियन व्यूज हैं. यंग बीपीओ में भी नौकरी कर चुके हैं.
Bigg Boss 20 में एंट्री के कुछ ही दिनों में रैपर Yung DSA ने कप्तानी अपने नाम कर ली है. पहले दिन से ही यंग डीएसए अच्छा गेम खेल रहे हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर लोग उनकी तुलना रैपर एमसी स्टैन से कर रहे हैं. महज 22 साल की उम्र में यंग ने रैप की दुनिया में अपना अलग नाम बनाया है.
यंग का असली नाम हर्ष विजय मचारे है और वह पुणे के येरवडा से ताल्लुक रखते हैं. म्यूजिक को करियर बनाने से पहले उन्होंने परिवार की मदद के लिए BPO में नौकरी भी की. यंग डीएसए को सबसे बड़ी पहचान ‘Yeda Yung’ गाने से मिली, जिसने यूट्यूब पर 103 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं.
कौन है Yung DSA?
instagram-@yung_dsa
instagram-@yung_dsa
यंग डीएसए का असली नाम हर्ष विजय मचारे है. वह पुणे के येरवडा के रहने वाले हैं. रैप में उनकी दिलचस्पी काफी छोटी उम्र में शुरू हो गई थी. उन्होंने महज 12 साल की उम्र में लिखना और रैप करना शुरू कर दिया था. धीरे-धीरे उन्होंने अपनी आवाज और लिखने के अंदाज को बेहतर किया और म्यूजिक को ही अपना करियर बनाने की दिशा में आगे बढ़े.
यंग कर चुके हैं BPO में नौकरी
यंग डीएसए की कहानी सिर्फ म्यूजिक और शोहरत की नहीं है. फुल टाइम म्यूजिशियन बनने से पहले उन्होंने BPO में नौकरी की. नौकरी करने के साथ-साथ वह अपने रैप पर भी काम करते रहे. इस दौरान उन्होंने कई गानों पर काम किया. उनके शुरुआती प्रोजेक्ट्स में ‘यंग सितार’ और ‘संगीत’ जैसे ट्रैक शामिल हैं. संगीत में भारतीय इंस्ट्रूमेंट्स को रैप के साथ जोड़ने का उनका अंदाज भी धीरे-धीरे लोगों का ध्यान खींचने लगा.
‘Yeda Yung’ गाने पर 103 मिलियन
यंग डीएसए के करियर में सबसे बड़ा मोड़ ‘Yeda Yung’ गाने से आया. यह ट्रैक Gully Gang Records के जरिए 2024 में रिलीज हुआ और देखते ही देखते देसी हिप-हॉप सीन में उनकी पहचान मजबूत हो गई. इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यूट्यूब पर इसे 103 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं यंग डीएसए के यूट्यूब चैनल पर करीब 5.22 लाख सब्सक्राइबर्स हैं. ‘येडा युंग’, ‘माफ़ कर’, ‘चला कलटी’, ‘फचड़ी’ और ‘राडे रपटे’ जैसे गानों से पहचान बना चुके हैं.




