Bigg Boss 20: Scout ने की Yung के साथ हाथापाई, क्या शो से बाहर हो जाएंगे गेमर, Love Gill से लड़ाई के बाद क्यों हुए गंजे?
बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी एक के बाद एक विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं. यंग के साथ भिड़ंत और लव गिल से बहस के बाद अचानक गंजा होने तक, उनके इन कदमों ने घर में नया बवाल खड़ा कर दिया है.
बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों स्काउट ओपी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. पहले लव गिल के साथ उनकी तीखी बहस हुई, फिर कुछ ही मिनटों बाद उन्होंने अपने सिर के सारे बाल ट्रिम कर सबको चौंका दिया. इस बीच स्काउट और यंग डीएसए के बीच भी टास्क के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई. घर के अंदर बढ़ते झगड़ों ने अब शो का माहौल गरमा दिया है.
एक तरफ स्काउट के गंजे होने की वजह चर्चा में है, तो दूसरी तरफ यंग के साथ उनकी भिड़ंत को लेकर कहा जा रहा है कि मेकर्स उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं. इसके अलावा, स्काउट को बिग बॉस ने पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया है.
लव गिल ने स्काउट को क्या कहा?
दरअसल, लव ने स्काउट के लिए कैरेक्टर ढीला गाना गाया. जवाब में स्काउट ने भी कुछ ऐसा कह दिया, जिससे लव का पारा चढ़ गया. उन्होंने लव से कहा कि उनके पजामे में तो नाड़ा भी नहीं है. स्काउट की यह बात लव को बिल्कुल पसंद नहीं आई. उन्होंने तुरंत आपत्ति जताते हुए कहा कि स्काउट को उनसे तमीज से बात करनी चाहिए. मामला बढ़ता देख काजी भी लव के सपोर्ट में आ गए. उन्होंने साफ कहा कि किसी के साथ इस तरह की बातें करना ठीक नहीं है.
स्काउट ओपी हुए गंजे
जब बात ज्यादा बढ़ने लगी तो स्काउट ने अपनी सफाई दी. उन्होंने कहा कि उनके कहने का वह मतलब नहीं था, जैसा लव समझ रही हैं. इसके बाद उन्होंने लव से माफी भी मांग ली. लगा कि अब मामला शांत हो गया है, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सबका ध्यान खींच लिया. इस बहस के कुछ ही मिनट बाद स्काउट बाथरूम में गए और अपने सिर के सारे बाल ट्रिम कर दिए. जब वह वापस आए तो उनका लुक पूरी तरह बदल चुका था. वह लगभग गंजे नजर आए. उनके इस अचानक बदलाव ने घरवालों को भी हैरान कर दिया.
क्या था कैप्टेंसी टास्क?
उधर, बिग बॉस ने घर का अगला कप्तान चुनने के लिए नया टास्क भी शुरू कराया. इसमें अरिश्फा खान को संचालक बनाया गया. टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को कुर्सी पर बैठकर अपनी भावनाओं पर काबू रखना था, जबकि दूसरी टीम के सदस्यों को उन्हें रुलाने या गुस्सा दिलाने की कोशिश करनी थी.
स्काउट ने दिया यंग को धक्का
कप्तान चुनने के लिए हो रहे टास्क के बीच स्काउट और यंग डीएसए आपस में उलझ गए. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई. इस घटना से नाराज बिग बॉस ने स्काउट के खिलाफ सख्त फैसला लेते हुए उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया. साथ ही, अब वह आगे होने वाले किसी भी कप्तानी मुकाबले का हिस्सा भी नहीं बन सकेंगे. इस बीच चर्चा तेज है कि शो के मेकर्स स्काउट की इस हरकत पर रेड कार्ड दिखाकर उन्हें घर से बाहर भी कर सकते हैं. हालांकि, उनके बाहर होने को लेकर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.




