Begin typing your search...

6.4 मिलियन दर्शक... फिर भी नंबर-1 नहीं बना सलमान खान का शो Bigg Boss 20, ये शो निकला आगे

पहले हफ्ते की रेटिंग में सलमान खान का ‘बिग बॉस 20’ भले ही 6.4 मिलियन दर्शकों तक पहुंचा, लेकिन नंबर-1 की कुर्सी समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ ने 7.8 मिलियन व्यूअरशिप के साथ अपने नाम कर ली.

6.4 मिलियन दर्शक... फिर भी नंबर-1 नहीं बना सलमान खान का शो Bigg Boss 20, ये शो निकला आगे
X
( Image Source:  instagram-@jiohotstar )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 12 Sept 2026 8:04 AM IST

सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू होते ही धमाल मचा रहा है. पहले दिन से ही घर में प्यार और तकरार देखने को मिल रही है. वहीं, आज वीकेंड का वार और भी ज्यादा मजेदार होने वाला है, क्योंकि आज सलमान खान कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर आएंगे. 6 सितंबर को हुए ग्रैंड प्रीमियर को 6.4 मिलियन व्यूअरशिप मिली.

शुरुआत के इस आंकड़े को अच्छा माना जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद शो व्यूअरशिप की रेस में नंबर-1 नहीं बन पाया. जबकि इस बार समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ ने बाजी मार ली. 31 अगस्त से 6 सितंबर के बीच शो को 7.8 मिलियन दर्शक मिले और यह पहले नंबर पर रहा.

कितनी रही ‘बिग बॉस 20’ की व्यूअरशिप?

बिग बॉस 20 में इस बार चेहरे ज्यादा जाने पहचाने नही आए हैं. हालांकि, कंटेस्टेंट अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वह ऑडियंस को एंटरटेन करें. इस सीजन में अरिशफा खान, कनिका मान, आसिफ खान, काजी अहमद तौकीर, ईशा रिखी, आम्रपाली दुबे, रोहेद खान, एमसी मैरी कॉम, यंग डीएसए, स्काउटओपी, गुल्लू, अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी और माही विज जैसे चेहरे शामिल हैं. 31 अगस्त से 6 सितंबर के बीच की Ormax Media रिपोर्ट में ‘बिग बॉस 20’ को 6.4 मिलियन दर्शकों ने देखा. इस आंकड़े के साथ सलमान खान का शो व्यूअरशिप की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा.

किस शो की सबसे ज्यादा व्यूअरशिप?

यह कहना गलत नहीं होगा कि कुछ समय से हर जगह स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना छाए हुए हैं. साथ ही, उनका शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है. यही कारण है कि यह शो 7.8 मिलियन व्यूअरशिप के साथ सबसे आगे रहा. यानी पहले हफ्ते में ‘बिग बॉस’ इस मामले में समय रैना के शो को पछाड़ नहीं पाया.

‘खतरों के खिलाड़ी 15’

इस लिस्ट में रोहित शेट्टी का ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ 5.5 मिलियन दर्शकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा.

‘कौन बनेगा करोड़पति’

अमिताभ बच्चन का ‘कौन बनेगा करोड़पति’ 5.1 मिलियन व्यूअरशिप के साथ चौथे नंबर पर और करण जौहर का ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ 4.5 मिलियन के साथ पांचवें पायदान पर रहा.

अगला लेख