Begin typing your search...

Bigg Boss 20: मैरी कॉम ने रिथि तिवारी को ऐसा क्या कह दिया, जिसने सोशल मीडिया पर छेड़ दी बहस, बॉडी शेमिंग के लगे आरोप

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम और रिथि तिवारी के बीच अनबन अब चर्चा में है. मैरी के रिथि को ‘मोटी’ कहने वाले कमेंट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई और इसे बॉडी शेमिंग बताया.

Bigg Boss 20: मैरी कॉम ने रिथि तिवारी को ऐसा क्या कह दिया, जिसने सोशल मीडिया पर छेड़ दी बहस, बॉडी शेमिंग के लगे आरोप
X

रिथि तिवारी को ‘मोटी’ कहना मैरी कॉम को पड़ा भारी

( Image Source:  instagram: @rhititiwari @mcmary.kom )

Bigg Boss 20 के पहले ही हफ्ते में घर के अंदर विवादों का सिलसिला शुरू हो गया है. नए कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती, तकरार और गॉसिप के साथ अब एक ऐसा मामला भी चर्चा में है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. इस बार विवाद के केंद्र में मशहूर बॉक्सर मैरी कॉम और सॉन्गराइटर-कंपोजर रिथि तिवारी हैं.

दरअसल, एक एपिसोड में मैरी कॉम ने रिथि के वजन और कपड़ों को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स नाराज नजर आए. मैरी ने रिथि को ‘मोटी’ कहा. इसके बाद कुछ लोगों ने इसे बॉडी शेमिंग बताते हुए सवाल उठाया कि क्या किसी दूसरे कंटेस्टेंट के शरीर पर इस तरह टिप्पणी करना सही है.

क्यों शुरू हुई थी तकरार?

एपिसोड में मैरी कॉम रिथि से नाराज दिखाई दीं. वजह थी चाय बनाने में लग रहा समय. मैरी का मानना था कि रिथि को चाय जल्दी बनाकर घर के दूसरे कामों पर ध्यान देना चाहिए था. इसी दौरान दोनों के बीच अनबन की झलक देखने को मिली.

क्या मैरी कॉम ने रिथि के वजन पर किया कमेंट?

बाद में बेडरूम में कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत के दौरान मैरी ने रिथि के वजन और पहनावे को लेकर टिप्पणी की. उन्होंने रिथि को ‘मोटी’ कहा और उनके कपड़ों पर भी बात की. यह क्लिप सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया तक पहुंच गया.

क्यों सोशल मीडिया पर भड़के लोग?

मैरी कॉम की टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने नाराजगी जताई. एक यूजर ने सवाल किया कि वर्ल्ड चैंपियन होने का मतलब यह नहीं कि किसी दूसरे व्यक्ति के शरीर पर टिप्पणी करने का अधिकार मिल जाता है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि उनसे ऐसी बात की उम्मीद नहीं थी।हालांकि, कुछ लोगों ने मैरी का बचाव भी किया। उनका कहना था कि मैरी अलग पीढ़ी से आती हैं और इसलिए उनकी टिप्पणी को उसी नजरिए से देखा जाना चाहिए. वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि इस घटना के बाद उन्हें मैरी का व्यवहार पसंद नहीं आया.

क्या वीकेंड का वार में उठेगा मुद्दा?

पिछले सीजन में भी तान्या मित्तल और नीलम गिरी पर अश्नूर कौर को लेकर बॉडी शेमिंग के आरोप लगे थे, जिस पर सलमान खान ने वीकेंड का वार में बात की थी. अब देखना होगा कि इस सीजन के पहले वीकेंड का वार में मैरी कॉम की टिप्पणी को लेकर कोई चर्चा होती है या नहीं.

अगला लेख