Begin typing your search...

क्या सच में Love Gill हुई थी प्रेग्नेंट? 5 करोड़ में हुआ सेटलमेंट, जानें Gurpreet Ghuggi से क्या है कनेक्शन

बिग बॉस में धमाल मचाने वाले लव गिल का नाम Gurpreet Ghuggi से जोड़ा जा रहा है. सोशल के दावों के मुताबिक दोनों का अफेयर था और वह प्रेग्नेंट हो गई थी. इसके बाद 5 करोड़ रुपये में सेटलमेंट हुआ था.

क्या सच में Love Gill हुई थी प्रेग्नेंट? 5 करोड़ में हुआ सेटलमेंट, जानें Gurpreet Ghuggi से क्या है कनेक्शन
X
( Image Source:  youtube-U&I Music )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 22 Sept 2026 11:44 AM IST

Bigg Boss 20 में नजर आ रहीं लव गिल इन दिनों सिर्फ अपने गेम को लेकर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं की वजह से भी सुर्खियों में हैं. आसिफ के साथ उनकी बॉन्डिंग को लेकर पहले ही कई तरह की बातें हो चुकी हैं. अब पंजाबी एक्ट्रेस का नाम एक्टर गुरप्रीत घुग्गी से जोड़ा जा रहा है, और कुछ दावे सोशल मीडिया और पॉडकास्ट चैनलों पर वायरल हो रहे हैं.

वायरल दावों के मुताबिक, पिछले साल एक फिल्म में गुरप्रीत घुग्गी के साथ काम करने के बाद दोनों के अफेयर की बात कही गई. इसके बाद एक पॉडकास्टर ने दावा किया कि लव गिल प्रेग्नेंट हो गई थीं और कथित तौर पर मामले को खत्म करने के लिए घुग्गी ने 5 करोड़ रुपये का सेटलमेंट किया था. वहीं गुरप्रीत घुग्गी ने सामने आकर इन आरोपों को सिरे से खारिज किया और इन्हें झूठा व मनगढ़ंत बताया.

क्या सच में लव गिल हुई थी प्रेग्नेंट?

सोशल मीडिया पर चल रहे दावों के मुताबिक, पिछले साल लव गिल ने घुग्गी के साथ एक फ़िल्म की थी और एक पॉडकास्टर ने दावा किया कि घुग्गी के साथ उनका अफ़ेयर था, वह प्रेग्नेंट हो गई थीं और फिर सेटलमेंट के लिए उन्होंने घुग्गी से 5 करोड़ रुपये लिए थे.

पॉडकास्टर ने क्या बताया?

इसके बाद, घुग्गी ने उन पॉडकास्टर्स के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई. लव गिल ने रोते हुए कहा कि वह एक गरीब, स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस हैं और लोगों के निशाने पर हैं. वह डिप्रेशन में हैं और उनका करियर खत्म हो गया है. फिर पॉडकास्टर्स ने सामने आकर दावा किया कि कुछ विरोधियों ने उन्हें घुग्गी के ख़िलाफ़ ये दावे करने के लिए पैसे दिए थे. बाद में वे अपनी बात से पलट गए और दावा किया कि घुग्गी ने ही उनसे यह कहने के लिए कहा था कि यह उनका नेगेटिव PR था. यह सब सोशल मीडिया के दावे हैं और स्टेट मिरर इन दावों की पुष्टि नहीं करता है.

गुरप्रीत घुग्गी ने क्या कहा?

इस मुद्दे पर बात करते हुए गुरप्रीत घुग्गी ने कहा था कि उन्होंने कड़ी मेहनत और ईमानदारी से अपना करियर बनाने में तीन दशक से ज़्यादा का समय लगाया है. उन्होंने कहा 'मेरी पहचान ईमानदारी और मेरे काम से बनी है. मैं किसी दबाव में नहीं हूं और न ही ऐसी बेबुनियाद बातों से प्रभावित होऊंगा.'

कौन है लव गिल?

लव गिल का असली नाम लवप्रीत कौर गिल है. वह पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल के तौर पर काम करती है. उनके करियर की शुरुआत मॉडलिंग और म्यूजिक वीडियो से हुई थी. एक्ट्रेस को 2019 में आए करण औजला के गाने ‘Facts’ से पॉपुलैरिटी मिली. इसके बाद वह पंजाबी टीवी और फिल्मों में नजर आईं. लव ने 2020 में टीवी शो ‘तू पतंग मैं डोर में ज़रीना का किरदार निभाया था. इसके बाद 2021 में ‘कुड़ियां जवान बापू परेशान’ से पंजाबी फिल्मों में कदम रखा.

अगला लेख