Begin typing your search...

Rohan Thakkar से ब्याह रचाने जा रही बोनी कपूर की बेटी Anshula Kapoor, सामने आई प्री-वेडिंग की तस्वीरें

बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर जल्द ही अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. पूजा समारोह के साथ प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं, जिनमें पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ.

Rohan Thakkar से ब्याह रचाने जा रही बोनी कपूर की बेटी Anshula Kapoor, सामने आई प्री-वेडिंग की तस्वीरें
X
( Image Source:  Instagram: maheepkapoor )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय6 Mins Read

Updated on: 22 Jun 2026 9:50 AM IST

बॉलीवुड गलियारों से एक बार फिर शहनाई की गूंज सुनाई दे रही है. कपूर खानदान के घर जल्द ही एक बड़ा जश्न होने वाला है, क्योंकि जाने-माने फिल्म निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) की लाडली बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की छोटी बहन, अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. अंशुला अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड और जीवन के प्यार रोहन ठक्कर के साथ सात फेरे लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. पिछले साल न्यूयॉर्क के मशहूर सेंट्रल पार्क में एक बेहद रोमांटिक प्रपोजल के बाद सगाई करने वाला यह जोड़ा अब हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे का होने जा रहा है. इस हाई-प्रोफाइल शादी की रस्में आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी हैं. सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग फंक्शन्स की पहली झलकियां सामने आते ही वायरल हो गई हैं, जिसने फैंस और मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

पूजा से शुरू प्री-वेडिंग फंक्शन

शादी के जश्न की शुरुआत एक खास और पवित्र पूजा समारोह के साथ हुई. इस मांगलिक अवसर पर नवविवाहित होने जा रहे जोड़े अंशुला और रोहन ने पूरे विधि-विधान से भगवान की आरती की और बड़ों का आशीर्वाद लिया. इस खास दिन पर अंशुला के लुक ने हर किसी का दिल जीत लिया. अंशुला ने इस पारंपरिक पूजा के लिए एक बेहद खूबसूरत गोल्डन रंग का लहंगा चुना था, जिसे उन्होंने मैचिंग दुपट्टे और एक बेहद खूबसूरत रंगीन चुनरी के साथ पेयर किया था. उनके चेहरे की खुशी और शादी की रौनक उनके लुक में चार चांद लगा रही थी. वहीं, रोहन ठक्कर भी अपनी होने वाली दुल्हनिया के साथ काफी जच रहे थे.

भाई अर्जुन कपूर ने निभाया फर्ज

कपूर खानदान अपनी एकजुटता के लिए जाना जाता है, और अंशुला की शादी के पहले फंक्शन में यह साफ देखने को मिला. पूरा परिवार अपनी लाडली को दुआएं देने एक छत के नीचे जमा हुआ. अर्जुन कपूर अपनी छोटी बहन की शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड नजर आए और उन्होंने एक आदर्श बड़े भाई का फर्ज पूरी शिद्दत से निभाया. फंक्शन में अर्जुन लाल रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद हैंडसम लग रहे थे. बहन की खुशियों में शामिल होने के लिए सौतेली बहनें जान्हवी कपूर और खुशी कपूर भी खास तौर पर पहुंची. जान्हवी ने इस मौके के लिए एक वाइब्रेंट गुलाबी और लाल रंग की साड़ी चुनी थी, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थी. वहीं, परिवार की चाची महीप कपूर, सुनीता कपूर, और मामा संजय कपूर ने भी अपनी मौजूदगी से समारोह की रौनक बढ़ाई, महीप कपूर और शनाया कपूर ने इस मौके पर बेहद शालीन और खूबसूरत सलवार सूट पहना था. महीप कपूर ने इस पूजा सेरेमनी की कुछ बेहद इमोशनल और खुशनुमा तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कीं, जिसमें उन्होंने होने वाले दूल्हा-दुल्हन पर ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद बरसाया. तस्वीरों में पूरा परिवार एक साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रहा है.

कौन हैं रोहन ठक्कर? कब है शादी

रोहन ठक्कर पेशे से स्क्रीनराइटर और क्रिएटिव प्रोफेशनल हैं. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफ़ोर्निया से फिल्म और क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. वह फिलहाल करण जौहर की धर्माटिक एंटरटेनमेंट कंपनी के साथ फ्रीलान्स राइटर के रूप में जुड़े हुए हैं. उन्होंने कई शॉर्ट फिल्मों और स्क्रिप्ट्स पर काम किया है और उनका नाम बॉलीवुड की नई टैलेंट्स में शुमार होता है.

अंशुला और रोहन की फिल्मी लव स्टोरी

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है. आज जहां यह जोड़ी मंडप तक पहुंच चुकी है, वहीं इसकी शुरुआत बेहद साधारण लेकिन दिलचस्प तरीके से हुई थी. अंशुला ने पिछले साल अपनी सगाई की अनाउंसमेंट करते हुए अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि रोहन और उनकी मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. एक आम मंगलवार की रात, जब दुनिया सो रही थी, ठीक सुबह 1:15 बजे उन दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. वह बातचीत इतनी गहरी और दिलचस्प थी कि दोनों सुबह के 6 बजे तक लगातार बातें करते रहे. अंशुला ने शेयर किया था कि उसी पहली सुबह उन्हें यह अहसास हो गया था कि यह कोई आम बातचीत नहीं, बल्कि उनके जीवन के एक खूबसूरत रिश्ते की शुरुआत है. समय बीतता गया और दोनों का प्यार गहरा होता गया. ठीक तीन साल बाद, साल 2024 में रोहन ठक्कर ने अंशुला को एक ऐसा सरप्राइज दिया जिसे वह कभी नहीं भूल सकती. अंशुला के पसंदीदा शहर न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में एक आलीशान महलनुमा बैकड्रॉप के सामने, रोहन ने घुटनों पर बैठकर उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया. सबसे दिलचस्प बात यह थी कि रोहन ने प्रपोज करने के लिए ठीक वही समय चुना, जब तीन साल पहले उनकी बातचीत शुरू हुई थी यानी भारतीय समयानुसार सुबह के ठीक 1:15 बजे. अंशुला ने उस पल को याद करते हुए लिखा था कि ऐसा लगा मानो समय थम गया हो और चारों तरफ जादू बिखर गया हो.

'गोर धना' समारोह से शादी के मंडप तक का सफर

आपको बता दें कि शादी की आधिकारिक रस्मों से पहले, अक्टूबर 2025 में इस जोड़े का 'गोर धना' समारोह बेहद निजी तरीके से संपन्न हुआ था, जिसमें केवल परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए थे और अब, यह जोड़ा ग्रैंड तरीके से शादी रचाने जा रहा है. बोनी कपूर की बेटी होने के नाते और अर्जुन-जाह्नवी की बहन होने के कारण, अंशुला भले ही लाइमलाइट से थोड़ा दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन कपूर खानदान की इस शादी पर पूरी इंडस्ट्री की निगाहें टिकी हुई हैं.

अगला लेख