Begin typing your search...

104 डिग्री बुखार में भी नहीं रुके Akshay Kumar, अक्षरा सिंह बोलीं- काम के लिए ऐसा जुनून कभी नहीं देखा

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने खुलासा किया है कि 'वेलकम टू द जंगल' के गाने की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार को 103-104 डिग्री बुखार था। खराब तबीयत के बावजूद उन्होंने शूटिंग पूरी कर सभी को अपनी प्रोफेशनलिज्म और डेडिकेशन से प्रभावित किया.

104 डिग्री बुखार में भी नहीं रुके Akshay Kumar, अक्षरा सिंह बोलीं- काम के लिए ऐसा जुनून कभी नहीं देखा
X
( Image Source:  Instagram: singhakshara )
रूपाली राय
Edited By:रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 25 Jun 2026 10:17 AM

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हमेशा उन्हें काम के प्रति डेडिकेशन के लिए जाने जाते हैं. इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसने न सिर्फ उनके फैंस का दिल जीत लिया, बल्कि भोजपुरी सिनेमा की मशहूर स्टार अक्षरा सिंह को भी उनका मुरीद बना दिया है. अक्षय कुमार अपनी आगामी मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के जरिए पहली बार भोजपुरी संगीत की दुनिया में कदम रख रहे हैं. इस फिल्म के एक मजेदार डांस नंबर में वे अक्षरा सिंह के साथ थिरकते नजर आएंगे.

103-104 डिग्री बुखार में भी थिरके अक्षय कुमार

हाल ही में समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) से बातचीत करते हुए अक्षरा सिंह ने शूटिंग के दौरान का एक बेहद हैरान करने वाला और इन्स्प्यारिंग किस्सा शेयर किया. अक्षरा ने बताया कि जब घिस-घिस गाने की शूटिंग चल रही थी तब, अक्षय कुमार की तबियत बहुत खराब थी. अक्षरा ने बताया कि सबसे बड़ी बात यह थी कि शूटिंग के दौरान अक्षय सर को 103 से 104 डिग्री तक तेज बुखार था. इतनी खराब तबीयत के बावजूद उन्होंने सेट पर आकर पूरे जोश के साथ शूटिंग की. मैं उन्हें लगातार देख रही थी और मुझे यह अहसास हुआ कि वे अपने काम और अपनी कला से कितना बेपनाह प्यार करते हैं. उनके अंदर अपने काम को लेकर जिम्मेदारी और डेडिकेशन की जो फीलिंग है, वो वाकई सीखने लायक है. '

जब अक्षरा को मिला 'ड्रीम कॉल'

अक्षरा सिंह के लिए बॉलीवुड के इतने बड़े सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करना किसी सपने के सच होने जैसा था. अपनी प्रतिक्रिया याद करते हुए उन्होंने बताया कि जब उन्हें पहली बार इस प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया, तो उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था. अक्षरा ने कहा, 'मुझे फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान सर के प्रोडक्शन हाउस से फोन आया था. मुझसे कहा गया कि फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में एक खास गाना है और मुझे उसे गाना है. शुरुआत में मैं थोड़ी हिचकिचाई और नर्वस थी. लेकिन इसके बाद बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य सर ने मुझे खुद फोन किया, जिससे मुझे थोड़ी तसल्ली मिली. उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं यह गाना गाऊंगी? जब मैंने गाने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यह एक बेहद शानदार और मजेदार गाना है जो मुझे बहुत पसंद आएगा. उन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया। जैसे ही मैंने गणेश सर और अक्षय सर का नाम एक साथ सुना, मैं पूरी तरह हैरान रह गई थी.'

कैसा है यह गाना?

यह म्यूजिक वीडियो फिल्म के कॉमेडी और एंटरटेनिंग मिजाज को ध्यान में रखकर बनाया गया है. गाने की शुरुआत बेहद मजेदार अंदाज में होती है. वीडियो की शुरुआत में फिल्म के डायरेक्टर, दिग्गज एक्टर परेश रावल से एक हीरो का नाम सुझाने के लिए कहते हैं. इस पर परेश रावल मजाकिया अंदाज में अक्षय कुमार का परिचय करवाते हुए कहते हैं 'टॉप का हीरो जो अब फ्लॉप है. आइटम बॉय बनकर भोजपुरी पे घिस रहा है.' इसके तुरंत बाद अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह का एक धमाकेदार डांस वीडियो शुरू होता है. इस वीडियो में रंग-बिरंगे सेट, भोजपुरी स्टाइल की बेहद जोशीली कोरियोग्राफी और दोनों कलाकारों के मजेदार और लाउड एक्सप्रेशंस देखने को मिल रहे हैं. फिल्म मेकर्स ने इस गाने को 'GenZ बैंगर" की टैगलाइन के साथ रिलीज किया है, जो युवाओं के बीच काफी पसंद किया जा रहा है.

bollywoodakshay kumar
अगला लेख