Dhurandhar में जहूर मिस्त्री का रोल करने वाले Vivek Sinha को जान से मारने की धमकी, एक्टर ने दिखाए सबूत
19 मार्च 2026 को रिलीज होने जा रही फिल्म 'धुरंधर 2' एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन कर रही है. इसी बीच फिल्म के एक डायलॉग को लेकर एक्टर विवेक सिन्हा को सोशल मीडिया पर धमकियां मिलने लगीं, जिस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया.
'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) की रिलीज में अब बस चंद दिन ही बचे हैं. 19 मार्च 2026 को यह फिल्म थिएटर्स में धमाल मचाने वाली है. फैंस पहले से ही बहुत एक्साइटेड हैं और 19 मार्च को थिएटर जाकर इस एक्शन से भरपूर जासूसी थ्रिलर का मजा लेने के लिए बेताब हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग और पेड प्रीव्यू शोज में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब तक कुल बुकिंग 50 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुकी है. इससे साफ पता चल रहा है कि ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई होने वाली है. रणवीर सिंह की इस फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज इतना है कि पहले ही दिन लाखों लोग थिएटर्स में पहुंचने वाले हैं.
अब बात करते हैं फिल्म के एक साइड एक्टर विवेक सिन्हा की. वे फिल्म में जहूर मिस्त्री नाम के एक हाईजैकर आतंकवादी का रोल निभा रहे हैं. उनका एक डायलॉग फिल्म में काफी चर्चित है, जिसमें वे कहते हैं कि 'हिंदू बहुत डरपोक कौम हैं, पड़ोस में ही रहते हैं, जोर लगा लो अब बिगाड़ लो तो बिगाड़ लो...'. यह डायलॉग फिल्म के विलेन कैरेक्टर के मुंह से निकला है, लेकिन लोगों ने इसे बहुत गंभीरता से लिया.
एक्टर को क्यों मिली जान से मारने की धमकी?
इस डायलॉग के कारण सोशल मीडिया पर विवेक सिन्हा के एक्स हैंडल पर उनका एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. लोगों ने उन्हें खूब गालियां दीं, कुछ ने तो जान से मारने की धमकियां भी दे डालीं. कई कमेंट्स में लिखा गया, 'तुम आतंकवादी जैसे लगते हो', 'तुम्हें मारना चाहिए', 'तुमने मुझे बहुत गुस्सा दिला दिया' वगैरह.
क्या रहा विवेक सिन्हा का रिएक्शन?
लेकिन विवेक सिन्हा ने इन सब पर बहुत मजाकिया और पॉजिटिव तरीके से रिएक्ट किया. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने हंसते-हंसते कहा, 'मेरा नाम विवेक सिन्हा है. कल मैंने एक वीडियो डाला था, जिसमें मैंने फिल्म 'धुरंधर' में अपने डायलॉग के बारे में बात की थी. डायलॉग था कि 'हिंदू बहुत ही डरपोक कॉम है..' मैं तो बस किरदार निभा रहा था, लेकिन कमेंट्स देखकर हैरान रह गया. हर कमेंट में यही लिखा है, 'तुम आतंकवादी लगते हो, तुम्हें मार दूंगा, तुमने गुस्सा दिला दिया... लेकिन सच कहूं, मुझे बहुत अच्छा लगा. इससे पता चला कि आप सबके अंदर कितना जबरदस्त देशभक्ति का जज्बा है. इन सबकी देशभक्ति को सलाम.'
यूपी से हैं एक्टर
विवेक ने आगे कहा, 'कोई कह रहा है, 'मैं तुम्हें पाकिस्तान जाकर मारूंगा... अरे भाई, मैं पाकिस्तान से नहीं हूं. मैं उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर शहर से हूं. अब मुंबई में रहता हूं और काम करता हूं और हां, एक लड़की ने कमेंट किया, 'सर, मुझे आपको गाली देने का मन कर रहा है क्योंकि आपने इतना शानदार परफॉर्मेंस दिया है. तो प्लीज मुझे गाली दो! मुझे इतना सारा प्यार मिल रहा है, थैंक यू सो मच. फिल्म जरूर देखिए, एंजॉय कीजिए.'
फिल्म देखने जरूर जाए
विवेक सिन्हा का यह मजाकिया रिएक्शन देखकर लोग और भी हंस पड़े और उनकी एक्टिंग की तारीफ करने लगे. फिल्म में नेगेटिव रोल निभाने के बावजूद उन्होंने दिखाया कि असल जिंदगी में वे कितने पॉजिटिव और फनी हैं. कुल मिलाकर, 'धुरंधर 2' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और विवेक सिन्हा जैसे साइड एक्टर्स के वायरल वीडियो से फिल्म की चर्चा और बढ़ गई है. 19 मार्च को थिएटर्स में जाकर देखना मत भूलिएगा.
कौन हैं विवेक सिन्हा?
विवेक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस भूमिका के लिए उन्हें लगभग आठ महीने पहले ऑडिशन देने के बाद चुना गया था. निर्देशक आदित्य धर ने उन्हें खास तौर पर 'ज़हूर मिस्त्री' के इस किरदार के लिए सिलेक्ट किया. किरदार की मांग के अनुसार विवेक ने खुद में बड़ा बदलाव किया उन्होंने करीब 10 किलो वजन कम किया और 12 साल बाद अपनी दाढ़ी व बाल कटवाए. फिटनेस के लिए उन्होंने जिम वर्कआउट और स्विमिंग को रूटीन में शामिल किया. विवेक सिन्हा उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर स्थित मोहल्ला खातियान के निवासी हैं. उनके पिता स्वर्गीय कृष्णवीर सिन्हा थे. उन्होंने अपनी पढ़ाई शिखर शिशु सदन विद्यालय, धामपुर से पूरी की और एक्टिंग की ट्रेनिंग हिमाचल प्रदेश से ली. इससे पहले वे कई लोकप्रिय प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं, जैसे फिल्में 'पीके', 'पीरियड चार्ट', 'द पिकअप आर्टिस्ट', 'मोदी जी की बेटी' और वेब सीरीज 'तांडव' के अलावा विभिन्न टीवी सीरियल्स तथा विज्ञापनों में भी काम किया है. 'धुरंधर' में उनके इस परफॉर्मेंस ने न केवल दर्शकों को प्रभावित किया है.




