Begin typing your search...

क्या सच में गैस की कमी नहीं? सिलेंडर वाले बवाल पर Sharad Kohli ने किया ये दावा

X
LPG Crisis in India? Gas Cylinders | Economist Dr Sharad Kohli Exclusive | Interview | Iran Israel
संजीव चौहान
By: संजीव चौहान

Published on: 15 March 2026 6:43 PM

ईरान और इज़राइल के बीच जारी युद्ध भले ही मध्य-पूर्व में हो रहा हो, लेकिन उसकी गूंज अब भारत की रसोई तक सुनाई देने लगी है. देश के कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर हालात ऐसे बन गए हैं कि लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है. कहीं सिलेंडर की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं तो कहीं गैस लेने के इंतजार में लगे एक शख्स की मौत तक की घटना ने हालात की गंभीरता को उजागर कर दिया है. इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने के लिए स्टेट मिरर हिंदी के एडिटर (इनवेस्टिगेशन) संजीव चौहान ने नई दिल्ली में प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. शरद कोहली से खास बातचीत की. इस बातचीत में सामने आए तथ्य न सिर्फ गैस संकट की असली वजह बताते हैं, बल्कि देश की राजनीति और नीतियों पर भी गंभीर सवाल खड़े करते हैं.