जिस शो में मां नहीं चाहती थी वहां पहुंचे Gaurav Khanna, अब हुआ ऐसा हाल, फोटो शेयर कर खुद दिखाई कंडीशन
गौरव खन्ना एक स्टंट करने के दौरान घायल हो गए. गौरव ने बताया कि उनकी मां उन्हें इस शो पर भेजने के खिलाफ थीं. गौरव को बैक पर चोटें आई हैं.
रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के दौरान एक्टर गौरव खन्ना आग की लपटों से घिर गए और बुरी तरह से घायल हो गए. शो का पहला स्टंट कर पाने में गौरव असफल हो गए. दरअसल इस बार शो के फॉर्मैट में बदलाव किया गया है. इस बार फियर फंदा का कॉनसेप्ट नहीं है बल्कि जो स्टंट नहीं कर पाएगा उसे अपने पर्सनल फियर का सामना करना होगा. गौरव के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. उन्हें आग से डर लगता है. शो पर एक स्टंट करने के दौरान वह घायल हो गए. दरअसल रबर गन से फायर होने वाला स्टंट करते समय गौरव घायल हुए.
गौरव ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी बैक की कुछ फोटो शेयर की हैं जिसमें दिख रहा है कि वो बुरी तरह से घायल हैं. उन्होंने लिखा कि वो अभी भी उस दर्द को महसूस कर सकते हैं. साथ ही फोटो कैप्चर करने के लिए ओरी को धन्यवाद भी दिया.
इससे पहले भी गौरव ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा था कि उनकी मां गौरव के इस शो पर आने के खिलाफ थीं. उनकी सबसे बड़ी चिंता सुरक्षा थी. वह उनसे बार-बार पूछ रही थी कि हम किस तरह के स्टंट करेंगे, सब कुछ कैसे काम करता है, और क्या वहां सब कुछ सुरक्षित है. गौरव ने कहा उन्हें लगता है कि किसी भी मां के लिए, अपने बच्चे को इतनी अनिश्चित चीज में कदम रखते देखना कभी आसान नहीं होता.
गौरव के अलावा पर्सनल फीयर की बात करें तो जैस्मिन भसीन को इलेक्ट्रिक शॉक का सामना करना पड़ा. इसस पहले भी गौरव शगुन के बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे. शगुन शर्मा ने कहा थि कि गौरव उन्हें बहुत बुली करते हैं और वो उनसे कभी नहीं मिलना चाहेंगी. गौरव ने पर्सनल फीयर में आग लगते आउटफिट पहनकर दौड़ लगाई.
शो पर अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, शगुन शर्मा, अविका गोर, ओरहान अवत्रामणि (ओरी), हर्ष गुजराल, जैस्मीन भसीन, रूबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और विशाल आदित्य सिंह प्रतियोगी हैं. शो के होस्ट रोहित शेट्टी हैं. इस बार केप टाउन में शूटिंग हुई है.




